लव इंडिया, मुरादाबाद। 9 जून 2025 को गोकुल दास हिंदू गर्ल्स कॉलेज मुरादाबाद में कुलपति के आदेश दिनांक 19.05.25 के अनुपालन पत्रांक गु0ज0वि0वी0/प्रशासन/(ए-1) /2025 /961- 969 के अनुपालन में आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निर्धारित थीम “योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” के अंतर्गत क्रीडा विभाग द्वारा महाविद्यालय में छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली।
प्राचार्या प्रो चारु मेहरोत्रा जी ने भी छात्राओं के उत्साह को बढ़ाते हुए कहा कि योग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए अति आवश्य है। योग आज भारत में ही नहीं अंतरराष्ट्रीय रूप से भी लोकप्रिय हो गया है । इसके द्वारा मानसिक शांति प्राप्त होती है । इसके द्वारा हम अपने मन, शरीर और दिमाग तीनों को स्थिर करके अपने कार्य की ओर अधिक से अधिक सफलतापूर्वक कर सकते हैं। इसके माध्यम से व्यक्तित्व का भी विकास संभव है। व्यक्ति योग के द्वारा अपने मानसिक एवं शारीरिक तनाव को भी कम कर सकता है।
प्राचार्य जी ने छात्राओं को फास्ट फूड से दूर रहने के साथ-साथ योग को अपने जीवन में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। बड़ी से बड़ी बीमारी भी योग और सही खान पान से ठीक हो सकती है। प्राचार्या जी ने छात्राओं को कहा कि नृत्य भी एक प्रकार का योग है। साथ ही उन्होंने कहा कि छात्राओं द्वारा इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम से लोगों को जागरूक होने में मदद मिलेगी।
छात्राओं ने रैली में नारे लगाकर एवं आस पास के लोगों को जाकर योग के लाभ बताए। कार्यक्रम का संयोजन व संचालन क्रीडा विभाग प्रभारी श्रीमति शिवानी गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में डॉ सविता अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर प्रो मीनाक्षी शर्मा, प्रो अपर्णा जोशी, प्रो अनुराधा सिंह, प्रो सीमा अग्रवाल, गुलबहार एवं महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहीं।
Hello world.