MORADABAD BJP: दिलों की धड़कनें बढ़ने से इन नेताओं के तमाम समर्थक परेशान और हैरान…

उमेश लव, लव इंडिया, मुरादाबाद। बीजेपी के 37 नेताओं के दिलों की धड़कनें बढ़ रही है लेकिन यह धड़कने हृदय रोग के कारण नहीं बढ़ नहीं बल्कि सच्चाई यह है कि यह वह नेता है जो मुरादाबाद भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष बनने का सपना संजोए हुए हैं।

मालूम हो कि भारतीय जनता पार्टी 2027 से पहले उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार और संगठन में विस्तार करते हुए ऐसे लोगों को अर्थात ऐसे नेताओं को कार्यभार सौंपने की तैयारी में है जो भाजपा के असल सिपाही हैं और भाजपा को शिखर पर पहुंचने में अहम योगदान दे रहे हैं।

चूंकि, उत्तर प्रदेश में 20 27 में विधानसभा के चुनाव भी हैं ऐसे में भारतीय जनता पार्टी किसी भी स्तर पर अपनों का विरोध नहीं चाहती। इसीलिए योगी सरकार का बहुत जल्द विस्तार होने वाला है और इसमें ऐसे समाज के जनप्रतिनिधियों को मंत्री का दायित्व मिलेगा जो अभी तक सत्ता के गलियारों से दूर है।

इसी तरह भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को भी मजबूत बनाने की ठानी हुई है और जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के लिए काफी समय पहले आवेदन मांगे गए थे और इस में मुरादाबाद से जिला अध्यक्ष बनने के लिए 21 दिग्गज भाजपाई नेताओं ने आवेदन किया है जबकि महानगर अध्यक्ष की दौड़ में भी 16 भाजपा नेता शामिल हैं।

यूं तो आज रविवार है और छुट्टी का दिन है। अधिकांश लोग घरों पर आराम कर रहे हैं और होली की थकान भी उतार रहे हैं। लेकिन, भाजपा नेता ना तो आराम कर रहे हैं और ना ही थकान उतर रहे हैं। बल्कि; उनकी नजर हाई कमान की तरफ है, जो दोपहर 1 बजे के बाद कभी भी जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष की घोषणा कर सकता है। यही कारण है कि उनके दिलों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं।

  • 18″ inches (Big Size) Darbar – Ram ji, Sita ji with Lakshman ji and Hanuman ji made of Resin for your Home / Workplace /…
  • Ram ji Sita ji Darbar is a must have for every home.
  • Place them at Temple at home or give it to loved ones as gift. You can use this also as Decorative purpose.
₹3,786


फिलहाल जिला अध्यक्ष की दौड़ में वर्तमान जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल सबसे आगे चल रहे हैं इस दौड़ में, पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, जिला महामंत्री राजन विश्नोई, क्षेत्रीय महामंत्री किसान मोर्चा दिनेश ठाकुर, कमल प्रजापति, ब्रह्मपाल सिंह उर्फ वीर सिंह, जितेंद्र सिंह, गजेंद्र चौधरी, नवीन कुमार चौधरी, रतन सिंह पाल के नाम शामिल हैं।


इसी तरह महानगर अध्यक्ष पद के लिए दिनेश शीर्षवाल, श्याम विहारी शर्मा, नत्थूराम कश्यप, चन्द्र प्रजापति, राहुल शर्मा, गिरीश भंडुला, नवदीप टंडन, हेमराज सैनी, दिनेश सिसोदिया, शम्मी भटनागर, धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, दीपचंद पासी, हुकम सिंह सैनी व राजीव गुप्ता के नाम शामिल हैं। यहां पर भारतीय जनता पार्टी किसी नए पर दांव खेलने की तैयारी में है।

error: Content is protected !!