Shri Hari Virat Sankirtan Sammelan का 85 वां वार्षिकोत्सव: महादेव के गोपेश्वर होने का महत्व बताया कथा व्यास कृष्ण चंद्र शास्त्री ने

लव इंडिया, मुरादाबाद। श्रीहरि विराट संकीर्तन सम्मेलन समिति मुरादाबाद अपने 85 वें वार्षिकोत्सव पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में आज विश्व विख्यात भागवत भास्कर श्रद्धेय कृष्ण चन्द्र शास्त्री जी अपने मुखारविंद से षष्ठम दिवस पर श्रीमद्भागवत की अद्भुत अमृत वर्षा करते हुए सुन्दर सुन्दर प्रसंगों का वर्णन किया जिसमें गोपियों द्वारा महारास हुआ जिसमें स्वयं शंकर भगवान गोपी का रूप धारण कर महारास में प्रवेश किया और भगवान कृष्ण ने उसका पूजन किया, तभी से वृन्दावन में भोले नाथ विराजमान हुए ओर गोपेश्वर कहलाएं, भगवान ने महारास के द्वारा वायु को पवित्र किया ओर हम जीवों को पर्यावरण रक्षा का संदेश दिया।

महाराज ने आगे कथा श्रवण कराते हुए कहा भगवान श्रीकृष्ण 11 वर्ष 56 दिन तक नन्द बाबा यशोदा मैया के पास रहे तत्पश्चात मथुरा जा कर कंस का उद्धार किया। और अपने माता-पिता देवकी वसुदेव से भेंट किए राजा उग्रसेन का राज्याभिषेक करवाया और शिक्षा प्राप्त करने उज्जैन में श्री संदीपनी मुनि के आश्रम पहुंचे। इसके पश्चात पूज्य श्री ने आगे कथा में श्री रूक्मणी विवाह का बहुत ही सुन्दर और मार्मिक वर्णन किया समस्त समिति सदस्यों और यजमान परिवार द्वारा बड़ी ही धूमधाम से रुक्मिणी विवाह उत्सव मनाया। तत्पश्चात आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
कथा में कल्याणी दरबार सेवा समिति मुरादाबाद शाखा द्वारा पादुका सेवा , मनोकामना हनुमान मन्दिर सेवा समिति संजय त्यागी एवं साथियों द्वारा जलपान‌ सेवा , की गई।आज का प्रसाद का वितरण पीके गुप्ता गलोवल कार्गो परिवार की ओर कराया गया।


कथा स्थल पर भागवताचार्य आचार्य डॉ.जगदीश प्रसाद कोठारी एवं कल्याणी दरबार सेवा समिति शाखा के सदस्य, मनोकामना मन्दिर समिति के सदस्य, मति राजेश अग्रवाल, राकेश खन्ना सपरिवार आरती में मुख्य यजमान परिवार के साथ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पदाधिकारीयों एवं सदस्यों जैसे भोला नाथ खन्ना संरक्षक, सुनील कुमार अग्रवाल सुनील गोयल अध्यक्ष, सुरेंद्र अग्रवाल, एड. विजय कुमार अग्रवाल मिर्चों वाले मंत्री, एड.चक्रेश लोहिया,एड.संजय गोयल, पुनीत टंडन, अरुण कपूर, संजय महरोत्रा, अनुराग अग्रवाल, पंकज महरोत्रा, अश्विनी रस्तोगी, अखिलेश रस्तोगी, पंडित ज्ञान चंद शर्मा, चमन कक्कड़, सुरेंद्र वर्मा, अतुल कपूर, उमेश कुमार अग्रवाल, योगेश सहाय अग्रवाल, कांति प्रसाद गर्ग, ज्ञान चंद गुप्ता, विमल यादव, अंकित शुक्ला, नितिन सैनी, राजीव गुप्ता, शैलेंद्र प्रताप सिंह, अनुराग शर्मा, योगेश कुमार शर्मा, विनीश माथुर, बबलू सैनी, शुभम गोयल, अंकित अग्रवाल, मनीष पुरी,आशीष वर्मा, महेश सक्सेना , बसंत जोशी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!