Shraddhanjali: पूर्व महापौर वीना अग्रवाल को अर्पित किए श्रद्धा सुमन

लव इंडिया, मुरादाबाद। 65वीं जयंती पर पूर्व महापौर मुरादाबाद स्व. श्रीमती वीना अग्रवाल को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर कम्पनी बाग स्थित श्रीमती वीना अग्रवाल की प्रतिमा पर महापौर विनोद अग्रवाल ने माल्यार्पण कर नमन किया। मुरादाबाद नगर निगम क्षेत्र के लोग उन्हें विकास का दूसरा नाम से लोग पुकारते थे।

मुरादाबाद शहर की पहली महिला महापौर वीना अग्रवाल का 25 मई 2016 को हार्ट अटैक पड़ने से नोएडा के एस्कॉर्ट अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था। वीना का जन्म 15 अगस्त 1960 में दिल्ली के औद्योगिक घराने में हुआ था। इनकी प्रारम्भिक शिक्षा दिल्ली में हुई थी। 1978 तक माध्यमिक शिक्षा के बाद 17 जून 1979 में मुरादाबाद के प्रसिद्ध निर्यातक विनोद अग्रवाल (महापौर) के साथ विवाह सूत्र में बंध गई थी और समाज सेवा के साथ-साथ राजनीतिक क्षेत्र में भी सक्रिय रहने लगी थी।

वीना अग्रवाल पहली बार सन 2000 में भाजपा के टिकट पर मेयर का चुनाव लड़ा और जनता ने जीताकर महानगर की बागडोर सौंपी। वीना अग्रवाल का पहला पांच बर्षों का सफल कार्यकाल रहा तो बीना अग्रवाल को लोग विकास का दूसरा नाम से पुकारने लगे थे। वर्ष 2012 में भाजपा ने उन्हें फिर टिकट दिया और वह दूसरी बार मरादाबाद महानगर की मेयर बनीं। उन्होंने मुरादाबाद को मुरादाबाद को अति आधुनिक शहर के रूप में स्थापित करने के लिए चीन, श्रीलंका, थाईलैंड, मलेशिया आदि देशों की यात्राएं की लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। अचानक उन्हें दिल में दर्द हुआ और तुरंत ही नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बावजूद वीना अग्रवाल का 25 मई 2016 को निधन हो गया था।

आज 15 अगस्त को मुरादाबाद की पहली मेयर वीना अग्रवाल की 65वीं जयंती थी। इस अवसर पर उनके पति/ महापौर विनोद अग्रवाल अपने विशेष शुभचिंतक और परिजनों के साथ कंपनी बाग पहुंचे और वीना अग्रवाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि पहली महिला मेयर वीना अग्रवाल की सेवा, समर्पण और शहर के विकास के प्रति उनके योगदान को और आगे बढ़ते हुए हम उनके पदचिन्हों पर चलते हुए समाज और शहर के विकास के लिए निरंतर कार्यरत हैं।