Shivsena: गौ हत्याएं, शमशान भूमि पर कब्जा व हिंदू क्षेत्रों की भूमि जबरदस्ती खरीद के विरोध में प्रदर्शन

लव इंडिया, मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश की हिंदूवादी सरकार में अधिकारियों द्वारा भ्रष्टाचार के चरम सीमा पर होने के कारण अवैध गौ हत्याएं, शमशान भूमि पर भूमाफियाओं का कब्जा व हिंदुओं के क्षेत्रों की कट्टरपंथियों द्वारा जबरदस्ती खरीद के विरोध में शिव सेना ने प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन संबोधित अधिकारी को दिया।
कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन के बाद शिवसेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हिंदुओं की हालत असमंजस पूर्ण हो चुकी है, पिछली नमाज वादी सरकारों से परेशान होकर हिंदुओं ने मा योगी आदित्यनाथ जी की नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को भारी बहुमत से दूसरी बार विजय बनाया परंतु प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उच्च स्तर से ही भ्रष्टाचार कर हिंदुओं की हालत पिछली सरकारों से भी खराब कर दी गई है।
इस भ्रष्टाचार को स्पष्ट करते हुए भाजपा के गाजियाबाद विधायक द्वारा उच्च अधिकारियों व पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए गए। विधायक नंदकिशोर गुर्जर द्वारा 50000 गायों की अवैध हत्या से पैसे उगने व पुलिस प्रशासन द्वारा पैसे लेकर कैसे लिखने का आरोप लगाया गया। गाजियाबाद विधायक ने उच्च अधिकारियों द्वारा उनकी हत्या के प्रयास तक का आरोप लगाया। भाजपा विधायक के साथ-साथ भाजपा कि एन०डी०ए० में सहयोगी अपना दल (एस) के उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल द्वारा भी सरकार के उच्च अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

कहा कि, उत्तर प्रदेश आज भ्रष्टाचार के जी घेरे में लिप्त है, पूर्व में ऐसा कभी भी नहीं रहा। जब सरकार में बैठे विधायक और सहयोगी दल के कैबिनेट मंत्रियों की भी भ्रष्टाचार ने हालत खराब कर दी तब आम जनमानस तो त्राहिमाम करेगी ही। मुरादाबाद में अभी बहोरनपुर कला जिला मुरादाबाद तहसील मुरादाबाद में अधिकारियों के संरक्षण में भू माफियाओं द्वारा शमशान भूमि पर अवैध कब्ज कर लिया गया था। शिवसेना द्वारा उग्र आंदोलन चलाने के बाद जिला स्तरीय अधिकारियों ने उस कब्जे को हटवाया गया। आए दिन मुरादाबाद में हिंदुओं के विभिन्न क्षेत्रों को कट्टरपंथी भू माफियाओं द्वारा जबरदस्ती महंगे दामों में खरीदने और खाली करवाने का प्रयास किया जा रहा है, लगभग हर दूसरे दिन शिवसेना इसके विरोध में आंदोलन रत रहती है। जिले में असंख्य झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा खुलेआम अपने क्लीनिक चलाए जा रहे हैं और वे कई गरीब, कमजोर अशिक्षित मरीजों की हत्याएं उनके गलत इलाज से कर रहे हैं, इन झोलाछापों के खिलाफ बार-बार आंदोलन व ज्ञापन देने के बाद भी प्रशासन द्वारा कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की गई। भाजपा की हिंदूवादी सरकार में भी कुंदरकी विधानसभा के क्षेत्र ग्राम मछरिया में शिवसेना लगातार शमशान भूमि क्या आवंटन के लिए आंदोलन कर रही है पर शासन प्रशासन द्वारा इस पर कोई कार्य नहीं किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश का हिंदू आज असमंजस की स्थिति में है न वे सरकार के कष्ट को सहा जा रहा है और न बाहर जाकर हिंदूवादी सरकार के खिलाफ कुछ कहा जा रहा है। हिंदुओं का आम जनमानस के इस उत्पीड़न को अब शिवसेना और नहीं सहेगी। बढ़ते भ्रष्टाचार व शासन प्रशासन द्वारा सुनवाई न होने पर अगर अविलम्ब कार्यवाही नहीं करी गई तो, शिवसेना इसके खिलाफ धरना प्रदर्शन, भूख हड़ताल व आमरण करेगी जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी सरकार की होगी।
इस दौरान, वीरेंद्र अरोड़ा जिला प्रमुख, कमल सिंह राव महानगर प्रमुख, मुदित उपाध्याय जिला प्रमुख, युवा सेना, शिबू पांडे, अरुण ठाकुर, राजीव राठौर, विक्की कश्यप, प्रदीप ठाकुर, महेश कुमार आदि मौजूद रहे।