हिंदूवादी नेताओं पर हमलों के विरोध में शिवसेना का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सरकार को भेजा ज्ञापन

लव इंडिया, मुरादाबाद। शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) ने हिंदूवादी नेताओं पर हो रहे हमलों और गौ तस्करी के विरोध में जिला कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से भारत सरकार को ज्ञापन भेजकर विभिन्न मांगें उठाईं।

🚩 कलेक्ट्रेट पर जुटे कार्यकर्ता, सौंपा ज्ञापन


शिवसेना से जुड़े बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन के माध्यम से केंद्र सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया।

⚠️ ये हैं प्रमुख मांगें


मंडल प्रमुख गुड्डू सैनी और जिला प्रमुख नन्हे चौधरी ने बताया कि ज्ञापन में प्रमुख मांगें शामिल हैं:
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाए।
गौ हत्या को संगीन अपराध की श्रेणी में रखा जाए।
हिंदूवादी नेताओं को सुरक्षा प्रदान की जाए।
मृत नेताओं के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाए।
गौ तस्करी रोकने के लिए वेतनभोगी गौरक्षक दल गठित किया जाए।


🗣️ जन आंदोलन की चेतावनी


शिवसेना नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे इस मुद्दे को जन आंदोलन के माध्यम से व्यापक स्तर पर उठाएंगे।


👥 प्रदर्शन में ये रहे मौजूद


इस दौरान राज्य सचिव रामप्रसाद प्रजापति, मंडल प्रमुख गुड्डू सैनी, जिला प्रमुख नन्हे चौधरी, युवा जिला प्रमुख राकेश प्रजापति, इंद्रजीत सिंह, मुकेश सक्सेना, नारायण दास, इंद्रपाल, नवीन कुमार, मुकेश दिवाकर, बाबा कुशाल सिंह, ओम प्रकाश सैनी, मंगली सैनी, अनिल कुमार, ठाकुरदास सैनी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!