Shiv Sena (UBT) के प्रवक्ता आनंद दुबे का भाजपा पर हमला, कहा- BJP का उद्देश्य शहर को लूटना और कीमती ज़मीन बड़े उद्योगपतियों को सौंपना है

अमित शाह और एकनाथ शिंदे जैसे भाजपा नेता ख़तरा महसूस कर रहे

लव इंडिया, मुरादाबाद। रविवार को मुरादाबाद पहुंचे शिवसेना (यूबीटी) प्रवक्ता आनंद दुबे भारतीय जनता पार्टी पर तीखे प्रहार किए और कहा कि BJP का उद्देश्य शहर को लूटना और कीमती ज़मीन बड़े उद्योगपतियों को सौंपना है। उन्होंने कहा कि ठाकरे बंधुओं के फिर से एक होने के बाद से, अमित शाह और एकनाथ शिंदे जैसे भाजपा नेता ख़तरा महसूस कर रहे हैं।

विचार गोष्ठी कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ किया

रविवार को मुरादाबाद के बुद्धि विहार स्थित एमजेआर होटल में प्रेसवार्ता में शिव सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद दुबे ने मीडिया से खुलकर बात की। इसके बाद उन्होंने बुद्धि विहार स्थित व्हाइट हाउस होटल में विचार गोष्ठी कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ किया।

हिंदी और मराठी के बीच कोई विवाद नहीं

शिवसेना (यूबीटी) प्रवक्ता आनंद दुबे ने महाराष्ट्र भाषा विवाद पर कहा कि “उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच कोई विवाद नहीं है। दोनों राज्यों के बीच सांस्कृतिक संबंध 400 साल से भी ज़्यादा पुराने हैं… कुछ घटनाएँ समुदायों के बीच के रिश्ते को परिभाषित नहीं कर सकतीं। मुंबई में रहने वाला व्यक्ति पहले मुंबई का है, चाहे उसकी भाषा कुछ भी हो… और हिंदी और मराठी के बीच कोई विवाद नहीं है।

राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद दुबे ने कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया

शिव सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद दुबे ने कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया। इस दौरान, ,शिव सेना प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र तोमर, राष्ट्रीय संत स्वामी दीपक ज्ञानानंद सरस्वती महाराज,काली मंदिर महंत राम गिरी,अवधेश शर्मा,रविन्द्र भारद्वाज,स्वामी सोमस देव,देवदत शास्त्री,व शिव सेना प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा,विपिन भटनागर,कमल राव व अन्य कार्यकर्ता आदि रहे।

भाजपा शिवसेना या मनसे को हिंदी विरोधी बताने की कोशिश करती है, जो कि गलत है…

कहा कि भाजपा शिवसेना या मनसे को हिंदी विरोधी बताने की कोशिश करती है, जो कि गलत है… हम उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा का सम्मान करने और गंगा-यमुना की पावन धरती को नमन करने आए हैं… मुंबई हमारी माँ और पहचान है। कहा कि भाजपा की भ्रष्ट राजनीति का उद्देश्य शहर को लूटना और कीमती ज़मीन बड़े उद्योगपतियों को सौंपना है। ठाकरे बंधुओं के फिर से एक होने के बाद से, अमित शाह और एकनाथ शिंदे जैसे भाजपा नेता ख़तरा महसूस कर रहे हैं…”

आलोचकों को ‘शहरी नक्सली’ कहना अपमानजनक

महाराष्ट्र विशेष जन सुरक्षा विधेयक पर शिवसेना के प्रवक्ता ने कहा, “आलोचकों को ‘शहरी नक्सली’ कहना अपमानजनक है… लोकतंत्र में असहमति आतंकवाद नहीं है… हम आवाज़ों को दबाने की भाजपा की कोशिशों का कड़ा विरोध करते हैं और महाराष्ट्र के राज्यपाल से इस विधेयक में हस्तक्षेप करने और इसे रोकने का आग्रह करते हैं।

पत्रकार वार्ता के दौरान आनंद दुबे

मुरादाबाद। बुद्धि विहार स्थित एमजेआर होटल में शिव सेना की प्रेसवार्ता कार्यक्रम में अपनी बात रखते राष्ट्रीय प्रवक्ता शिव सेना आनंद दुबे धर्म सभा व शिव सेना प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा,विपिन भटनागर,कमल राव व अन्य।

error: Content is protected !!