Shiv Sena को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए Mandal Pramukh Guddu Saini ने नियुक्तियां की

लव इंडिया, मुरादाबाद। शिवसेना (एकनाथ शिंदे) सशक्त एवं मजबूत करने के उद्देश्य से शिवसेना पश्चिम उत्तर प्रदेश राज्य प्रमुख ललित मोहन शर्मा ने मुरादाबाद मंडल की कमान गुड्डू सैनी को सौंपी! प्रदेश नेतृत्व ने गुड्डू सैनी को मुरादाबाद मंडल की कमान सौंप कर शिवसेना को मुरादाबाद मंडल में मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी।

इस अवसर पर गुड्डू सैनी ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से संपूर्ण मुरादाबाद मंडल में सघन सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया व मुरादाबाद मंडल में कार्यरत पदाधिकारियों को प्रदेश नेतृत्व द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में संपूर्ण रूप से कार्यरत रहने के लिए निर्देशित किया व समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान चलाने के लिए मंडल कार्यालय से सदस्यता आवेदन पत्र लेने का निर्देश जारी किया।

इस अवसर पर शिवसेना के मंडल प्रमुख गुड्डू सैनी ने एडवोकेट रोहिताश कश्यप को मंडल उप प्रमुख, एवं मुकेश कुमार सक्सेना को मंडल उप प्रमुख और हरकिशोर सिंह को मंडल उप प्रमुख, की विशेष जिम्मेदारी देते हुए मनोनीत किया।

विनय कुमार को मंडल महासचिव एवं जितेंद्र ठाकुर ,व ठाकुरदास सैनी, मंगली सैनी,को मंडल सचिवऔर मोहर सिंह कश्यप, अनिल कुमार प्रजापति, को मंडल कार्यकारिणी सदस्य घोषित किया। मंडल कार्यालय पर घोषित उपरोक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति पर जोरदार तरीके से कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया।

इस अवसर पर शिवसेना के मंडल प्रमुख गुड्डू सैनी ने बताया कि शीघ्र मंडल कार्यकारिणी सहित रिक्त जनपदों में भी शिवसेना का गठन होगा! प्रदेश नेतृत्व द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में प्रथम चरण में मुरादाबाद मंडल से लगभग एक लाख सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे। हर जिला प्रमुख अपनी प्रत्येक विधानसभा में 10,000 सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी किया गया है

error: Content is protected !!