आर्य समाज प्रांगण में रंगारंग कार्यक्रम, विभिन्न दलों के नेताओं ने भी की शिरकत
लव इंडिया, मुरादाबाद। शिवसेना द्वारा महानगर और जिले की विभिन्न तहसीलों में होली का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित कर हर्षोल्लास के साथ त्योहार मनाया गया। “त्योहार मनाओ – संस्कृति बचाओ” महाअभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिव सैनिकों और समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

संस्कृति संरक्षण का संदेश
शिवसेना जिला प्रमुख ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति ही भारत राष्ट्र की मूल पहचान है। त्योहारों के माध्यम से संस्कार और परंपराएं नई पीढ़ी तक पहुंचती हैं, इसलिए नवयुवकों को अपनी संस्कृति से जोड़ना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष से शुरू किया गया “त्योहार मनाओ – संस्कृति बचाओ” अभियान निरंतर जारी रहेगा।

भाईचारे और एकता का संदेश
कार्यक्रम के दौरान होली के गीतों पर उत्साहपूर्वक नृत्य हुआ और मिठाइयां बांटी गईं। वक्ताओं ने कहा कि होली जैसे त्योहार समाज में भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश देते हैं।
अंत में सभी ने एकजुट होकर यह संकल्प लिया कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने के लिए ऐसे आयोजन आगे भी किए जाएंगे।
राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर सहभागिता

आर्य समाज में आयोजित इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर विभिन्न दलों के नेताओं ने भी इसमें भाग लिया।
कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख लोगों में राजू कालरा, राजेश रस्तोगी, एडवोकेट अतुल सोती, नरेंद्र सिक्का, ज्ञानेंद्र गांधी, रतन भाटिया, बिल्लू सहित कई समाजसेवी शामिल रहे। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
सैकड़ों शिव सैनिक रहे मौजूद

कार्यक्रम में शिवसेना के विपिन भटनागर, वीरेंद्र अरोड़ा, कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे, राजीव राठौर, अरुण ठाकुर, आकाश सिंह, पंकज पाल, बादाम सिंह, तिलक राज, शिबू सैनी, मयंक सैनी, मधुबाला कश्यप, धर्मेंद्र कश्यप, शरद कपूर, भारत अरोरा, हर्ष सिंह, अशोक सैनी, भोला सिंह, पवन रोहिल्ला, चंचल अरोड़ा, हरि सिंह, जीतू, राजपाल, राहुल, जितेंद्र पासी सहित सैकड़ों शिव सैनिक उपस्थित रहे।

Hello world.