Districts में वार्ड, ग्राम, ब्लॉक व तहसील स्तर पर संगठन को मजबूत करेगी Shiv Sena

लव इंडिया मुरादाबाद। शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा की अध्यक्षता में आज शिव सेना जिला कार्यालय पर वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक 5:30 बजे संपन्न हुई। बैठक में जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा द्वारा संगठन को वार्ड, ग्राम, ब्लॉक और तहसील स्तर पर सशक्त करने के लिए विद्यार्थी सेना, भवानी सेना, कामगार सेना, युवा शिवसेना, व्यापार सेना, किसान सेना के पदाधिकारियों की छत्रपति शिवाजी महाराज समिति का गठन किया।

समिती को प्रत्येक क्षेत्र में पदाधिकारियों को गठन करने और जिला व महानगर स्तर पर संगठन के प्रत्येक सम्मेलन कराने का कार्य सौंपा गया। विद्यार्थी सेना और युवा शिवसेना के सम्मेलन जिम्मेदारी आकाश सिंह व शिबू पांडे को सौंपी गई, 15 जून को युवा शिवसेना का सम्मेलन करा पदाधिकारियों के गठन का कार्यक्रम महानगर प्रमुख को सोपा गया।

शिवसेना जिला प्रमुख ने बताया कल 30 मई 2025 से युवा शिवसेना के पदाधिकारियों द्वारा कैंप लगाकर युवा शिवसैनिको को शस्त्र प्रशिक्षण का कार्यक्रम शुरू कराए जाएंगे।

बैठक में मुख्य रूप से वीरेंद्र अरोड़ा, विपिन भटनागर, कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे, राजीव राठौर,अरुण सिंह, आकाश सिंह, श्रीमती मधुबाला, राहुल सिंह, भारत अरोरा, राजा कश्यप, सुरेश सैनी, राजीव सक्सेना, प्रदीप सिंह धर्मेंद्र कश्यप आदि ने भाग लिया।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!