लव इंडिया, मुरादाबाद। महानगर में शिवसेना द्वारा ‘छत्रपति शिवाजी धर्म प्रशिक्षण शिविर’ का शुभारंभ विधिवत रूप से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह हनुमान मंदिर में शंखनाद और आरती के साथ हुई।
राष्ट्र एवं संस्कृति की रक्षा के लिए प्रेरित करना

शिविर का शुभारंभ शिवसेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित शिवसैनिकों और युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन का उद्देश्य युवाओं को धर्म के प्रति जागरूक करना और उन्हें राष्ट्र एवं संस्कृति की रक्षा के लिए प्रेरित करना है।
अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ा जा सके

उन्होंने बताया कि शिवसेना द्वारा जिले की प्रत्येक तहसील, ब्लॉक और महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में इस प्रकार के धर्म प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ा जा सके।
धर्म और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों को समझने और उनका पालन करने का आह्वान

कार्यक्रम के दौरान हिंदू धर्म की परंपराओं, धार्मिक ग्रंथों और संस्कृति से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने युवाओं को अपने धर्म और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों को समझने और उनका पालन करने का आह्वान किया।
युवाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली

कार्यक्रम में युवाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे शिविर का उद्देश्य सफल होता नजर आया। इस अवसर पर मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे, आकाश सिंह, अरुण ठाकुर, उमेश ठाकुर, मयंक सैनी, राहुल सिंह, अंकित, सुरेश सैनी सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे और धर्म विषय पर चर्चा में भाग लिया।
Hello world.