लव इंडिया, सम्भलl भाजपा में रहते 33 साल पार्टी सेवा करने के बाद नामित सभासद बनाए जाने पर सय्यद शान अली को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने समारोह पूर्वक सम्मान किया है l इससे भाजपा के सबका साथ, सबका विकास का नारा और बुलंद हुआ हैl

सरकार द्वारा नामित सभासद बनाए जाने के बाद जिला कार्यलय मे क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश सत्येंद्र सिसोदिया ने सय्यद शान अली क़ो उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संभल नगर पालिका परिषद मे नामित सदस्य होने पर क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश सत्येंद्र सिसोदिया ने पट्टा पहनाकर स्वागत किया और बधाई दी।

जिला अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह रिंकू, भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश राजेश सिंघल ने सय्यद शान अली के पार्टी मे किए गये कार्य की प्रशंसा कीl
Hello world.