“स्पॉटिंग एडविया मुफ़रिदत” प्रतियोगिता में शानज़ल तुर्की ने मारी बाज़ी, यूनानी डे पर दिखाया प्रतिभा का जलवा

मुरादाबाद/मिर्ज़ापुर। Glocal Unani Medical College Hospital & Research Centre में यूनानी डे के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम “यूनिफेस्ट-2026” के तहत हुई शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में शानज़ल तुर्की ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।


“स्पॉटिंग एडविया मुफ़रिदत” विषय पर आयोजित

“स्पॉटिंग एडविया मुफ़रिदत” विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में बीयूएमएस प्रथम प्रोफेशनल 2024 की छात्रा शानज़ल तुर्की ने अन्य प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा “एनाटॉमी स्पॉटिंग” प्रतियोगिता में भी उन्होंने तीसरा स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया।


पुरस्कार वितरण समारोह में मिला सम्मान


प्रतियोगिता के विजेताओं को कॉलेज के एडिशनल प्रो चांसलर सैय्यद निज़ामुद्दीन, प्रिंसिपल डॉ. मोहम्मद शरीफ और वाइस प्रिंसिपल डॉ. मोहम्मद कलीम ने सम्मानित किया। इस अवसर पर कॉलेज के कई वरिष्ठ चिकित्सक एवं शिक्षकगण मौजूद रहे और छात्रा की उपलब्धि की सराहना की।


परिवार और साथियों ने दी मुबारकबाद


शानज़ल तुर्की, इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के नेशनल कन्वीनर एवं यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन/यूपी प्रेस क्लब के मंडल अध्यक्ष मोहम्मद जान तुर्की की पुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, शिक्षकों और मित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।


मुबारकबाद देने वालों में माय युवा भारत युवा कार्यक्रम (खेल मंत्रालय) के डिप्टी डायरेक्टर माहे आलम, नेहरू युवा केंद्र संगठन के डिप्टी डायरेक्टर अंकित कुमार गौड़, एग्रोहब के सीईओ डॉ. अय्यूब हुसैन, डॉ. तरुण शर्मा, एडवोकेट मोहम्मद जीशान, फिरासत चौधरी, डॉ. पल्लवी, पूर्व सांसद डॉ. एस.टी. हसन, डॉ. राजकुमार शर्मा, डॉ. नूतन आर्य सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।


शिक्षा के साथ प्रतिस्पर्धा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन


कॉलेज प्रशासन ने कहा कि यूनानी चिकित्सा पद्धति के प्रति छात्रों की समझ और व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाने के उद्देश्य से इस प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। शानज़ल तुर्की की सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!