वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगदीश सरन शर्मा का निधन, ब्रज घाट पर अंतिम संस्कार

लव इंडिया, मुरादाबाद। वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगदीश सरन शर्मा 79 का निधन होने पर कांग्रेसियों में शोक की लहर है। समीपवर्ती ग्राम गिन्दौड़ा निवासी पण्डित जगदीश सरन 2002 में मुरादाबाद पश्चिम सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके थे। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नौबतराम शर्मा भी उन्हीं के परिवार से थे।


उनकी पत्नी व दो पुत्रों का निधन पहले ही हो चुका है। वर्तमान में वे अपने विवाहित पोते हर्ष कौशिक के साथ नया मुरादाबाद में रहते थे। वो ही उनका खेती बाड़ी का काम भी देखते थे। कल रात अचानक शुगर लेविल बढ़ जाने के बाद उन्हें कॉस्मॉस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां देर रात उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। आज शाम ब्रजघाट में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

उनके निधन पर जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद के अलावा पूर्व जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा, अजय सारस्वत सोनी, फूलकुवर, विनोद गुम्बर, ए पी सिंह, असद मौलाई, आनंद मोहन गुप्ता,उपाध्यक्ष व प्रवक्ता सुधीर पाठक ने गहरा शोक जताते हुए उन्हें पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता बताते हुए श्रद्दांजलि अर्पित की।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!