Hanuman Chalisa पढ़ने के ऐलान के बाद AMU में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

एएमयू जाने से पहले डीयू छात्रसंघ अध्यक्ष रौनक खत्री को लिया हिरासत में


अलीगढ़। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) अध्यक्ष रौनक खत्री को अलीगढ़ पुलिस ने टप्पल थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हिरासत में ले लिया। रौनक खत्री एएमयू छात्रों से मिलने अलीगढ़ आ रहे थे। हिरासत में लिए जाने से पहले रौनक खत्री ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि हम एएमयू में छात्रों से मिलने जा रहे हैं तो प्रशासन क्यों रोक रहा है। आतंकवादी घटनाओं को रोकने के लिए जब बात आती है तो वहां पुलिस दिखाई नहीं देती। पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए रौनक खत्री को हिरासत में लिया। वहीं उनके समर्थकों ने इस कार्रवाई को छात्र आवाज दबाने की कोशिश बताया है।

अलीगढ़ में कल्याण सिंह की चतुर्थ पुण्यतिथि पर भव्य आयोजन की तैयारी


अलीगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूजी कल्याण सिंह की चौथी पुण्यतिथि एवं तृतीय हिंदू गौरव दिवस पर अलीगढ़ के ताला नगरी मैदान में भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को यादगार और भव्य स्वरूप देने के लिए मैदान में विशाल वॉटरप्रूफ पंडाल लगाया जा रहा है। इसमें करीब 1 लाख भाजपा कार्यकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इस आयोजन में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। प्रदेश सरकार के मंत्री, संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के विभिन्न संगठनों से जुड़े पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

भड़काऊ बयान देने पर तलहा मन्नान पर दर्ज हुआ मुकदमा


अलीगढ़। एएमयू के पूर्व छात्र व मौलाना आजाद उर्दू यूनिवर्सिटी हैदराबाद के शोधार्थी तलहा मन्नान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना 18 अगस्त को एएमयू में फीस वृद्धि के विरोध में चल रहे धरने के दौरान हुई। तलहा मन्नान पर भड़काऊ बयान देने का आरोप है। शिकायत हिंदू रक्षा दल के जिला अध्यक्ष संजय कुमार आर्य की ओर से थाना सिविल लाइन में दी गई। मुकदमे के तहत पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एएमयू में हनुमान चालीसा पढ़ने के ऐलान के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था


अलीगढ़। एएमयू के बाब-ए-सैयद गेट पर हिंदू संगठनों द्वारा द्वारा हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया गया। जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। बताया गया कि एएमयू में फीस वृद्धि के विरोध में चल रहे धरने के दौरान कुछ छात्रों ने फिलिस्तीन के समर्थन में नारेबाजी और वीडियो प्रसारित किया था। इसे लेकर हिंदू रक्षा दल के प्रदेश संयोजक गौरव सिसोदिया ने आपत्ति जताते हुए हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया। इसके बाद एएमयू के सर्किल चौराहे और बाबे सैयद गेट पर बड़ी संख्या में RAF फोर्स तैनात की गई। पुलिस प्रशासन ने पूरी तरह से सतर्कता बरतते हुए सुरक्षा को सुनिश्चित किया। थाना सिविल लाइन इलाके में भी RAF और अन्य सुरक्षा बलों की उपस्थिति दर्ज की गई।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!