
लव इंडिया, मुरादाबाद। मुरादाबाद ऑब्स्टेट्रिक्स गायनेकोलॉजी सोसाइटी (Moradabad ) की वार्षिक बैठक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम Sarangi Annual Cultural Meet रविवार को दिल्ली रोड स्थित हॉलिडे रीजेंसी होटल में आयोजित किया गया।


इस कार्यक्रम का थीम “Holly, Bolly and Tolly” रखा गया, जिसमें शहर के डॉक्टरों और उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


इस आयोजन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ ही चिकित्सा क्षेत्र में बेहतर सेवा देने की दिशा में नए विचारों पर भी चर्चा हुई।


यह कार्यक्रम न केवल एक औपचारिक बैठक थी, बल्कि डॉक्टरों और उनके परिवारों के लिए मनोरंजन और आपसी मेल-जोल का भी अवसर रहा। आयोजकों ने इसे सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।


बैठक की अध्यक्षता संस्था की फाउंडर प्रेसिडेंट डॉ. नीना मोहन, अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह, सचिव डॉ. ऋतिका अलवाल और कोषाध्यक्ष डॉ. नेहा चंद्रा ने की।


इस मौके पर मुरादाबाद ऑब्स्टेट्रिक्स गायनेकोलॉजी सोसाइटी की नई कार्यकारिणी का चयन किया गया, जो 1 अप्रैल से कार्यभार संभालेगी।


नई टीम में डॉ. दीपाली वर्मा को अध्यक्ष, डॉ. सोनम रस्तौगी को कोषाध्यक्ष और डॉ. नेहा चंद्रा को सचिव नियुक्त किया गया।


बैठक में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की अध्यक्ष डॉ. प्रीति गुप्ता सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहे, जिनमें डॉ. रिचा गर्गल, डॉ. लीना चौहान, डॉ. प्रेमलता श्रीधर, डॉ. सीमा मिध्धा और डॉ. विमिता अग्रवाल प्रमुख रूप से शामिल रहीं।
Hello world.