Sambhal में Ramlila: नारद मुनि के पश्चाताप और क्षमा याचना को देखकर सनातनी भावुक

लव इंडिया, संभल। नगर पालिका परिषद, संभल में श्री रामलीला कमेटी, संभल द्वारा आयोजित भव्य श्री रामलीला में सर्वप्रथम भगवान गणेश जी के पूजन उपरांत आज की रामलीला मंचन का शुभारम्भ एएसपी दक्षिण अनुकृति शर्मा (आईपीएस), सुधीर कुमार एवं नगर के मुख्य चिकित्सक अरविन्द गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

तदोपरांत प्रभु श्री रामदरबार की आरती के वाद युग प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर उनके स्वरुप की आरती कर साथ ही प्रथम नवरात्र की सभी नगरवासियों को रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अनंत अग्रवाल द्वारा बधाई देने के उपरांत प्रभु नारद मोह का मंचन समस्तीपुर दरभंगा बिहार से आए कलाकारों द्वारा देव ऋषि ‘नारद मोह’ का मनमोहक मंचन किया गया।


तदोपरांत कलाकारों ने नारद मुनि की तपस्या, उनके मन में उत्पन्न अहंकार और भगवान विष्णु द्वारा उनकी मायावी नगरी एवं विश्व मोहिनी प्रसंग के मार्मिक चित्रण से दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। कामदेव पर विजय के बाद जब नारद मुनि अहंकार में डूब गए, तो श्री हरि ने अपनी लीला से उन्हें वानर रूप देकर उनके अभिमान को चूर किया। नारद मुनि के पश्चाताप और भगवान से क्षमा याचना के दृश्यों ने सभी दर्शकों को भावुक कर दिया।


इस सफल मंचन में दरभंगा (बिहार) से आए कलाकारों ने नारद मुनि,भगवान विष्णु और अन्य प्रमुख पात्रों की भूमिका निभाई। उनके सशक्त और प्रभावी अभिनय की दर्शकों ने भरपूर तालियों के साथ सराहना की। बाहर से कलाकारो द्वारा वाहुबली हनुमान एवं माता काली पर कार्यक्रम प्रस्तुत कर जनमानस के पटल पर अपने अभिनय से अलग छाप छोड़ी.


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ए०एस०पी० दक्षिण अनुकृति शर्मा (आईपीएस) ने अपने वक्तव्य में कहा उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकता महिलाओं की सुरक्षा व उनकों सम्मान देने की है। जिसके तहत आज उनकी पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम के रूप में एक लघु नाटिका प्रस्तुत की गई है ,इसका उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा एवं सम्मान प्रदान करना है।


इस अवसर पर अध्यक्ष अनंत कुमार अग्रवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य भगवान श्री राम के उच्च चरित्र, आदर्शों और संस्कारों को इस मंचन के माध्यम से सनातन धर्म के अनुयायियों तक पहुँचाना है। लीला मंचन के दौरान कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने ‘श्री राम जय राम जय जय राम’ के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अनंत कुमार अग्रवाल, प्रबंधक वैभव गुप्ता, सह प्रबंधक अनुराग गुप्ता (अन्नू), नगर हिंदू सभा,संभल के अध्यक्ष कमलकांत तिवारी, मंत्री शोभित गुप्ता (गोपाल), अभिनंदन शर्मा लक्षित सिंघल,अभिषेक गुप्ता, वंश ठाकुर, ऋषभ ठाकुर, उज्जवल सक्सेना, पिंकू त्यागी, मनीष भटनागर, उमेश सैनी, अभिलाष शुक्ला अभिषेक शुक्ला,अजय दिवाकर, कमल दिवाकर, सरिता गुप्ता, मंजू रावत, बबीता भारद्वाज,निहाल बाल्मीकि, आलोक भारती, शोभित गुप्ता, पंकज सांख्यधर, संजीव शुक्ला,प्रभाकर शुक्ला, महेंद्र स्वामी, संजीव दिवाकर आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उमेश चंद्र शर्मा एवं आचार्य पंडित शोभित शास्त्री ने संयुक्त रूप से किया।

error: Content is protected !!