MP Ramji Lal Suman प्रकरण को लेकर Samajwadi Party ने किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

लव इंडिया, मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद (राज्यसभा) रामजी लाल सुमन को लगातार जान से मारने की धमकी, उनके आवास एवं काफिले पर हमले की घटना सहित उत्तर प्रदेश में PDA समाज के उत्पीड़न की बढ़ रही घटनाओं में उत्तर प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया।

उत्तर प्रदेश में आये दिन जनता के उत्पीड़न, हत्या, लूट, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और अराजकता की घटनाएँ आम हो गई हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। अपराधियों के हौसले बढ़ गए हैं। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार कानून का शासन स्थापित करने में पूरी तरह विफल हो गई है।

बीते कई सप्ताह से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद (राज्य सभा) श्री रामजी लाल सुमन को करणी सेना द्वारा निरंतर जान से मारने की धमकी दी जा रही है तथा उनके आवास पर हमला भी किया गया। पांच दिन पूर्व दिनांक 27 अप्रैल 2025 को बुलंदशहर जाते समय अलीगढ़ में उनके काफिले पर करणी सेना ने हमला किया, जिससे कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हुए और लोगों को गम्भीर चोटें भी आईं। इस घटना के बाद भी अराजक तत्वों पर शासन / प्रशासन ने कोई कार्यवाही नहीं की, जिससे यह स्पष्ट है कि उन्हें सरकार का खुला संरक्षण प्राप्त है। इससे उत्तर प्रदेश सरकार की दलित विरोधी मानसिकता उजागर होती है।

प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी अनुज सिंह को ज्ञापन दिया गया। इस दौरान, सपा सांसद रुचि वीरा, जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव, देहात विधायक नासिर कुरेशी, पूर्व विधायक हाजी रिजवान, कुलदीप तुरैहा व अन्य सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!