Samajwadi Party : ‘छोटे लोहिया’ को पुण्यतिथि पर याद किया सपाइयों ने, कहा- जनेश्वर मिश्र जैसा कोई नहीं

लव इंडिया मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य और समाजवादी विचारक जनेश्वर मिश्र को पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी ने श्रद्धा सुमन अर्पित की। इस दौरान वक्तों ने कहा छोटे लोहिया ने आम आदमी के उत्थान के लिए तमाम ऐसे कार्य किया जिसे लोगों का जीवन बेहतर हुआ। वक्तों ने कहा कि असल में जनेश्वर मिश्र जैसा नेता कोई नहीं है।

सिविल लाइन स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में सबसे पहले समाजवादी पार्टी के नेताओं ने पार्टी के संस्थापक सदस्य और छोटे लोहिया के नाम से मशहूर स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र के चित्र पर माला अर्पण की इसके बाद आयोजित सभा में जिला अध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने जनेश्वर मिश्र (5 अगस्त 1933 – 22 जनवरी 2010) के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जनेश्वर मिश्र समाजवादी पार्टी के एक ऐसे राजनीतिज्ञ थे। जिन्होंने भारतीय संसद के सदस्य थे और संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व भी किया था। समाजवादी विचारधारा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के कारण उन्हें राम मनोहर लोहिया के संदर्भ में छोटे लोहिया (लोहिया जूनियर) के नाम से जाना जाता था।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि उनका जन्म 5 अगस्त 1933 को बलिया के शुभनाथहिन गांव में हुआ था। उन्होंने बीए और एलएलबी किया था। वे पूर्णानंद इंटर कॉलेज के छात्र संघ के अध्यक्ष रहे थे और उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में भी शिक्षा प्राप्त की थी। छात्र रहते हुए ही वे समाजवादी युवजन सभा में शामिल हो गए और डॉ. राम मनोहर लोहिया और राज नारायण से मिले।


इसके बाद पूर्व महानगर अध्यक्ष शाने अली शानू ने कहा छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र ने प्रयागराज लोकसभा क्षेत्र का तीन बार प्रतिनिधित्व किया। वह पहली बार 1969-70 में प्रयागराज जिले के फूलपुर निर्वाचन क्षेत्र से इंदिरा गांधी मंत्रिमंडल में पेट्रोलियम मंत्री केडी मालवीय को हराकर लोकसभा के सदस्य बने।इसके बाद, उन्होंने 1977 के चुनावों में प्रयागराज लोकसभा क्षेत्र से वीपी सिंह को लगभग 90,000 मतों से हराया। उन्होंने 1977-80 में छठी लोकसभा के सदस्य और 1989-91 में नौवीं लोकसभा के सदस्य के रूप में कार्य किया।


उन्होंने बताया कि मोरारजी देसाई , चौधरी चरण सिंह , वीपी सिंह , चंद्रशेखर , एचडी देवेगौड़ा और आईके गुजराल की सरकारों में सेवा की। उन्होंने 1977 से केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया। उन्होंने पेट्रोलियम, जल संसाधन रसायन और उर्वरक, ऊर्जा, शिपिंग और परिवहन, और संचार और रेलवे विभागों को भी संभाला। उन्होंने 1990-91 के दौरान चंद्रशेखर सरकार में रेल राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया। वह 1990-91 में चंद्रशेखर सरकार में रेल मंत्री थे।

इस दौरान, जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष शनि अली शानू, महिला सभा के जिला अध्यक्ष शीरीगुल, विजय वीर यादव, नरेश शर्मा,जयपाल सिंह सैनी, फुरकान अली, अमित यादव, रजनीकांत जाटव, जयपाल सैनी, विजयवीर यादव, प्रेमबाबू वाल्मीकि, वेद प्रकाश सैनी, अशोक सैनी, जिगरी मलिक, सुनीता सिंह, राजेश्वरी यादव, नबी हसन, अताउरहमान खान, आशकार अली, जयकुमार प्रजापति, मनीष जाटव, योगेंद्र यादव, राहुल यादव, रमेश सैनी, गौरव चौहान, रामसिंह आर्य, विजयपाल सिंह, मजीद अली, लुकमान खान, दानिश मिर्जा, मौहम्मद इल्यास व अन्य कार्यकर्ता रहे।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!