Samajwadi party के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह बोले- सामाजिक न्याय के अग्रदूत थे छत्रपति शाहूजी

मुरादाबाद। जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय सिविल लाइन पर छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पमाला माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये गए ।
वक्ताओं ने कहा छत्रपति शाहूजी महाराज, जिन्हें राजर्षि शाहू महाराज के नाम से भी जाना जाता है, एक महान समाज सुधारक और कोल्हापुर के शासक थे। उन्होंने सामाजिक न्याय और समानता के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए।
जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव गोष्ठी की अध्यक्षता की एवं संचालन जिला प्रवक्ता धर्मेंद्र यादव ने किया। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने कहा विशेषकर दलितों और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए छत्रपति शाहूजी महाराज का जन्म 26 जून,1874 को हुआ था। उन्होंने कोल्हापुर रियासत में 50% आरक्षण लागू किया। जिससे दलितों और पिछड़े वर्गों को शिक्षा और सरकारी नौकरियों में समान अवसर मिले। उन्हें लोककल्याणकारी राजा” और “सामाजिक न्याय के अग्रदूत” के रूप में जाना जाता है।
उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुधार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए। उनकी जयंती को “सामाजिक न्याय दिवस” के रूप में मनाया जाता है। हम समाजवादी साथी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद करते हैं।


जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा गोरखपुर के दौरे के दौरान, उप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व वरिष्ठ समाजवादी नेता माता प्रसाद पांडेय एवं लाल बिहारी यादव पर असामाजिक तत्वों का हमला घोर निंदनीय है। यदि लोकतंत्र में राजनीतिक दलों के जन संपर्क एवं जन समस्याओं की सुनवाई पर सत्ता संरक्षित अराजकतत्वों तत्वों द्वारा प्राणघातक प्रहार होगा तो ये अराजकता का राज ही कहलाएगा। आरोपियों के विरुद्ध पक्षपातहीन कठोर दंडात्मक कार्रवाई हो अन्यथा ये माना जाएगा कि ये ‘हाता नहीं भाता और पीडीए नहीं लुभाता’ का एक ऐसा प्रकरण है जिसके पीछे सोची-समझी साज़िश रची गयी थी।

गोष्ठी मे जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव, नाजिम अली, लाखन सिंह सैनी, जयपाल सैनी, धर्मेन्द्र यादव, प्रेमबाबू बाल्मीकि, महिला सभा की जिलाध्यक्ष शीरी गुल, जय कुमार प्रजापति, बीके सैनी, लुकमान खान, सुनीता सिंह एडवोकेट, प्रदीप यादव, योगेंद्र यादव, वेदप्रकाश सैनी, अशोक सैनी, सुरेंद्र शर्मा, सुरेंद्र सिंह, दिव्यांशु सागर, दानिश मिर्जा, नन्हें सिंह एडवोकेट, डॉ जुबेर, हनी यादव, हिमांशु सागर, मो आरिफ एडवोकेट, प्रवीण सैनी, पाल, प्रेम यादव व अन्य रहे।

error: Content is protected !!