लव इंडिया, मुरादाबाद। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर रोटरी क्लब मुरादाबाद मैन के तत्वावधान में खिचड़ी वितरण का कार्यक्रम श्री बालाजी हठीले हनुमान मंदिर पर आयोजित किया गया। राहगीरों और बाबा के भक्तों क़ो प्रसाद रूप में खिचड़ी, मूली और चटनी का प्रसाद वितरण किया गया।
रोटरी क्लब के अध्यक्ष कपिल गुप्ता तथा सचिव राजीव सक्सेना,कोषाध्यक्ष जीत सिंह द्वारा मकर संक्रांति के महत्व क़ो बताया कि आज से सूर्य भगवान उत्तरायण होकर मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। आने बाले दिनों में ठण्ड का प्रकोप धीरे धीरे कम हो जायेगा।

खिचड़ी वितरण कार्यक्रम में वरिष्ठ रो. श्री आदेश श्रीवास्तव एडवोकेट, रो. अजय सक्सेना, व्यवसाई, रो.शर्मिंताभ सिन्हा एडवोकेट, रो.जीत सिंह प्रोफेसर, डॉ.ग्रीश अग्रवाल, अनुज अग्रवाल प्रधानाचार्य, धवल दीक्षित समाजसेवी, गोपाल हरि पर्वतारोही, पूनम गुप्ता, समाजसेवी नवीन सक्सेना पत्रकार आदि गणमान्य व्यक्तियों द्वारा इस पावन पर्व पर शामिल होकर समाज क़ो एकता और धार्मिकता का सन्देश दिया गया।
Hello world.