विधायकों के साथ खिचड़ी और कम्बल बांटे रोटरी गवर्नर विद्यार्थी की टीम ने


लव इंडिया, बरेली।
बीजेपी विधायक के साथ खिचड़ी और कम्बल का वितरण रोटरी गवर्नर राजेंद्र विद्यार्थी की टीम ने किया। स्वतंत्रता सेनानी शान्ति शरण विद्यार्थी ट्रस्ट, रोटरी क्लब बरेली, रोटरी बरेली हैरिटेज और मानव सेवा क्लब के संयुक्त तत्वावधान में महाखिचडी भोज और कम्बल वितरण कार्यक्रम मैकनियर रोड पर हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यावरण मंत्री डा. अरुण कुमार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, पूर्व रोटरी मंडलाध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल, पूर्व रोटरी मंडलाध्यक्ष किशोर कटरू, रोटरी के गवर्नर इलेक्ट सीए राजेन विद्यार्थी और मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने जरूरतमंद लोगों को कम्बल बांटे और लोगों को मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी बांटी।

कार्यक्रम संयोजक सीए राजेन विद्यार्थी ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानी शांति शरण विद्यार्थी स्मारक ट्रस्ट विगत 15 वर्षों से इस शिविर का आयोजन कर रहा है जिसका प्रमुख उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की सहायता करना हैयह समरसता का भी संदेश है। मुख्य अतिथि डॉ अरुण कुमार ने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति सेवा भावना को मानव जीवन का प्रमुख धर्म मानती है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, डॉ विमल भारद्वाज, डॉ विनोद पागरानी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के महानगर कार्यवाह मयंक साधु, आलोक प्रकाश, डॉ मनीष शर्मा, मोहन गुप्ता, नरेश मलिक, सी एस अंकित अग्रवाल, डी पी सिंह, पवन सक्सेना, निर्भय सक्सेना, संजय सक्सेना, डॉ जितेंद्र मौर्य, कुश सक्सेना, शशींद्र सक्सेना, प्रदीप माधवार, इं. ए. एल गुप्ता,आर.के सक्सेना, कविता सक्सेना, सुनील शर्मा, ब्रजेश सक्सेना, अभय भटनागर, मितुल विद्यार्थी,शालिनी विद्यार्थी, ईशिता विद्यार्थी, राकेश विद्यार्थी, राजेश विद्यार्थी, रश्मि विद्यार्थी, शैलजा विद्यार्थी, दिवाकर, उर्वशी, प्रशांत, राजीव सक्सेना, मीरा मोहन, सुधीर मोहन, निधि अग्रवाल, अंजू गुप्ता, मीना गुप्ता, राजेश टंडन, विनय सक्सेना, मयंक अग्रवाल,ए.एस अग्रवाल, अनिल कुमार गुप्ता,अमित सक्सेना, अविनाश सक्सेना , सुमित अरोड़ा, सचिन गुप्ता, अरविंद गुप्ता, सुरेंद्र लाला, सतेंद्र यादव और अश्वनी ओबराए का सहयोग रहा।

राजेंद्रनगर में सूरजभान स्कूल के पास मुकेश तिवारी ने अपने सहयोगियों के साथ खिचड़ी वितरण किया। डॉ पवन सक्सेना, निर्भय सक्सेना, वीरेंद्र अटल, विजय सिंह, अशोक लौटा, शुभम सिंह, सुयोग्य सिंह उपस्थित रहे।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!