horoscope: 30 मार्च को शनि के राशि परिवर्तन से इनको होगा अब लाभ ही लाभ…

horoscope: 30 मार्च को शनि के राशि परिवर्तन से इनको होगा अब लाभ ही लाभ…जानने के लिए अपनी राशि के अनुसार पढ़िए अपना दैनिक राशिफल जिसे लिखा उत्तराखंड के जाने माने ज्योतिषाचार्य पंडित संदीप आत्रेय शास्त्री ने…और हां! आप लव इंडिया नेशनल से अमेजन पर अपने पसंद के आइटम सीधे खरीद सकते हैं…
मेष राशि :- आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा।कार्यभार अधिक होने के कारण दिनभर भागदौड़ बनी रहेगी।आर्थिक स्थिति में थोड़ी कमजोरी आ सकती है,जिससे उधार लेने की नौबत आ सकती है।बेहतर होगा कि अनावश्यक खर्चों से बचें और गलत आदतों से दूर रहें।
वृषभ राशि :- आज का दिन काफी सकारात्मक रहेगा।खासकर वे लोग जो धन से जुड़ी मदद या वित्तीय सहयोग की अपेक्षा कर रहे हैं,उनके लिए यह समय बेहद लाभकारी साबित हो सकता है।
मिथुन राशि :- जो लोग नौकरी की तलाश में हैं,उन्हें आज इंटरव्यू में सफलता मिलने की संभावना है।ज़्यादा लालच से बचें और बाहर का खाना खाने से बचें,नहीं तो आपकी तबीयत खराब हो सकती है।

कर्क राशि :- आपका समय प्रियजनों के साथ आनंदमय बीतेगा।हँसी-मज़ाक और अपनों का साथ आपको खुशी देगा।आप अपने दोस्तों के साथ किसी रोमांचक यात्रा पर निकलने की सोच सकते हैं,जो आपके मन को तरोताज़ा कर देगा।
सिंह राशि :- नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन पदोन्नति के अवसर दिलाने वाला साबित होगा।आज आप इस समय को अपनी बुद्धि के इस्तेमाल से अपने पक्ष में कर पाएंगे।
कन्या राशि :- अविवाहितों के लिए विवाह के अवसर प्राप्त होएंगे।विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है वो भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।स्वास्थ्य का ध्यान रखे।

तुला राशि :- वैवाहिक और प्रेम संबंधों के लिए समय मिलाजुला रहने वाला है।विद्यार्थियों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा।विद्यार्थी समय का सदुपयोग करने में सक्षम रहेंगे।
वृश्चिक राशि :- आप लोग प्रेम संबंधों के प्रति लापरवाही बरतने से बचें।आज आप दोनों के बीच मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।भविष्य की योजनाएं बहुत सूझबूझ कर बनाएं।
धनु राशि :- आज जीविका के क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।आप अपनी मधुर वाणी से संबंधों में मजबूती लाने में सफल रहेंगे।आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा।
मकर राशि :- आज कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग है।जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा,किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है।

कुंभ राशि :- आज नए कार्यों में व्यस्त रहने वाले हैं।किसी संबंधी या खुद की अस्वस्थता से परेशान हो सकते है।राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए समय अच्छा है।
मीन राशि :- आज घर गृहस्थी का वातावरण अच्छा नहीं दिखाई देगा।आज किसी बात को लेकर ससुराल पक्ष से तनाव हो सकता है।आज सेहत थोड़ा नरम रहेगी।इसलिए थोड़ा संभलकर रहें।