horoscope: 2 मार्च को अपने काम पर ध्यान देने के साथ ही फिजूलखर्ची से बचना होगा…

horoscope: 2 मार्च को अपने काम पर ध्यान देने के साथ ही फिजूलखर्ची से बचना होगा…किस राशि के जातक का…जानने के लिए अपनी राशि के अनुसार पढ़िए अपना दैनिक राशिफल जिसे लिखा उत्तराखंड के जाने माने ज्योतिषाचार्य पंडित संदीप आत्रेय शास्त्री ने…


मेष राशि :- आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता है,आपकी बातों को महत्व दिया जाएगा।आय के नए साधन स्थापित होंगे,अध्ययन में रूचि बढ़ेगी।

वृषभ राशि :- आज किसी तीर्थ यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा,किसी अपरिचित पर विश्वास नुकसानदायक साबित होगा,जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें।

मिथुन राशि :- आज कारोबार में परिवर्तन के योग हैं,मित्रों में आपसी मनमुटाव बढ़ेगा।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा,शारीरिक कष्ट के कारण विचलित रहेंगे।यात्रा सुखद रहेगी।

कर्क राशि :- आज आमदनी बढ़ाने के प्रयास सफल रहेंगे,अपने व्यवहार को नम्र रखें।पिता के साथ तालमेल स्थापित न होने से घर का माहौल बिगड़ सकता है।

सिंह राशि :- आज संपत्ति से संबंधित मामलों में सफलता हासिल होगी,राजनीति के कार्यों में हर किसी पर विश्वास न करें,शत्रु परास्त होंगे।प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी।

कन्या राशि :- मित्रों का सहयोग का करना होगा।कारोबार के आर्थिक मामलों में सतर्क रहें।दोस्तों के साथ मिल कर कोई नया कारोबार शुरू कर सकते हैं,समय अनुकूल और सहयोगी है।

तुला राशि :- रचनात्मक कार्यों में रूचि बढ़ेगी,कार्यस्थल पर आधुनिक तकनीक का प्रयोग लाभदायक रहेगा।परिजनों से चल रहे विवाद समाप्त होंगे,अपनी गलती पर पाश्चाताप होगा।

वृश्चिक राशि :- दांपत्य जीवन मधुर रहेगा,प्रेम संबंधों को लेकर चिंतित रहेंगे।मेहनत अधिक,लाभ कम रहेगा।आर्थिक स्थिति यथावत रहेगी।न्यायालय से संबंधित कार्य में अड़चन आ सकती है।

धनु राशि :- अपने आप को सुधारने और सिखाने का समय है।सहकर्मियों की मदद से कार्य पूरे होंगे,दोस्तों के साथ समय व्यतीत होगा।सिर दर्द की पीड़ा से व्याकुल रहेंगे।

मकर राशि :- आज कार्य की अधिकता रहेगी।आमदनी के नए मार्ग स्थापित होंगे।वैवाहिक चर्चाएं सफल रहेंगी।संतान की उन्नति होगी।भाइयों से चल रहे विवाद समाप्त होंगे।

कुंभ राशि :- अपने काम पर ध्यान दें, फिजूलखर्ची से बचें।धार्मिक आस्था बढ़ेगी, किसी अजनबी से संबंध मजबूत होने से भविष्य की विदेश जाने की अड़चनें दूर होंगी।

मीन राशि :- व्यापारिक यात्रा हो सकती है।नए वस्त्र,आभूषण की प्राप्ति संभव है।माता पिता के स्वास्थ्य में गिरावट आएगी।दोस्तों के साथ समय व्यतीत करेंगे,आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!