Doctor ने इलाज नहीं किया और Insurance के फर्जी दस्तावेज से हड़प लिए लाखों रुपए

उमेश लव लव इंडिया अमरोहा/ मुरादाबाद। मुरादाबाद मंडल के प्राइवेट हॉस्पिटल में ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस के नाम पर धोखाधड़ी की जा रही है। मुरादाबाद और संभल के बाद अमरोहा में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जी हां, यहां के गजरौला के राजीव हॉस्पिटल के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। अस्पताल के संचालक डॉक्टर राजीव सैनी ने 11.21 लाख रुपए का भुगतान फर्जी दस्तावेजों से ले लिया जबकि इन मरीजों का इलाज उनके अस्पताल में हुआ ही नहीं। अभी तक की जांच कुल ऐसे 13 मामले सामने आए हैं जिनके फर्जी दस्तावेज दाखिल करके उपरोक्त धनराशि ली गई है। जांच अभी जारी है और संदेह के आधार पर भुगतान की गई 26.90 लाख की राशि भी जांच के दायरे में है।

यह रिपोर्ट जूमो जनरल इंश्योरेंस कंपनी के अध्यर अजय गौतम ने गजरौला थाने में दर्ज कराई है। वह जूनो जनरल इंश्योरेंस का अधिकृत प्रतिनिधि हैं, जो कि एक पंजीकृत कंपनी है और स्वास्थ्य बीमा तथा वाहन बीमा संबंधी पलिसियों के व्यवसाय में कार्यरत है। राजीव हस्पिटल, गजरौला स्थित एक अस्पताल है, जिसे डाॅ. राजीव सैनी संचालित करते हैं। उक्त अस्पताल ने एक समूह स्वास्थ्य बीमा पलिसी ली थी, जिसके अंतर्गत उन्होंने कुछ अवैध दावे दायर किए, जो कि जालसाजी और फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से किए गए थे। इस मामले से संबंधित तथ्यों का विवरण निम्नलिखित अनुच्छेदों में प्रस्तुत किया गया है।

ग्रुप हेल्थ क्लेम पलिसी में धोखाधड़ीः

यह मामला एक ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस पलिसी से संबंधित है, जिसके तहत कर्पोरेट संस्थाओं के कर्मचारी अस्पताल में भर्ती होने पर कैशलेस और रिडंबर्समेंट सुविधाएं प्राप्त करने के पात्र होते हैं। ज्ञात हुआ है कि राजीव सैनी और राजीव अस्पताल से पलिसी नंबर EGICO1-101811-02-000 के अंतर्गत कई फर्जी दावे प्रस्तुत किए गए हैं, जिनका विवरण नीचे दी गई तालिका में है।

सभी दावे धोखाधड़ीपूर्ण व फर्जी

जांच में यह पाया गया कि राजीव सैनी और उनके अस्पताल द्वारा 13 क्लेम नंबर प्रस्तुत किए गए थे, जिनमें संबंधित UTR विवरणों के साथ भुगतान राजीव अस्पताल के खाते में हुआ। ये सभी दावे धोखाधड़ीपूर्ण पाए गए हैं। कर्मचारियों और संबंधित कारपोरेट संस्था के बयान से यह सिद्ध हुआ है कि दावा किए गए लाभों का उपयोग वास्तविक रूप से नहीं हुआ। इसके अलावा, दावे की प्रक्रिया के दौरान राजीव अस्पताल द्वारा प्रस्तुत किए गए के. वाई.सी (KYC) दस्तावेज, कर्परिट विजिट के दौरान एकत्र किए गए मूल के. वाई.सी (KYC) दस्तावेजों से मेल नहीं खाते हैं, जिससे यह साबित होता है कि ये सभी दावे प्राकृतिक रूप से धोखाधड़ीपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, संदेह के आधार पर 26.90 लाख रुपए की राशि भी जांच के दायरे में है।

यह दस्तावेज भी है जांच के घेरे में

दावा संख्या HI-ZG 002851863 दावा तिथि 03.05.2024 कर्मचारी कोड 10231 अंतिम देय राशि 90498 भुगतानकर्ता का नाम राजीव अस्पताल यूटीआर संख्या INION24050806FR3 दावा संख्या HI-ZG 002854913 दावा तिथि 06.05.2024 कर्मचारी कोड 10387 अंतिम देय राशि 90805 भुगतानकर्ता का नाम राजीव अस्पताल यूटीआर संख्या INION24050806FR8 दावा संख्या HI-ZG 002856470 दावा तिथि 07.05.2024 कर्मचारी कोड 14386 अंतिम देय राशि 88486 भुगतानकर्ता का नाम राजीव अस्पताल यूटीआर संख्या INION24051304TTN दावा संख्या HI-ZG 002867690 दावा तिथि 08.05.2024 कर्मचारी कोड 14623 अंतिम देय राशि 84092 भुगतानकर्ता का नाम राजीव अस्पताल यूटीआर संख्या INION24051004CBY दावा संख्या HI-ZG 002880676 दावा तिथि 16.05.2024 कर्मचारी कोड 10324 अंतिम देय राशि 85579 भुगतानकर्ता का नाम राजीव अस्पताल यूटीआर संख्या INION24052104PMI दावा संख्या HI-ZG 002904801 दावा तिथि 28.05.2024 कर्मचारी कोड 14465 अंतिम देय राशि 90104 भुगतानकर्ता का नाम राजीव अस्पताल यूटीआर संख्या INION24052904CJ7 दावा संख्या HI-ZG 002938579 दावा तिथि 01.06.2024 कर्मचारी कोड 14699 अंतिम देय राशि 40000 भुगतानकर्ता का नाम राजीव अस्पताल यूटीआर संख्या INION24060708YLQ दावा संख्या HI-ZG 003090083 दावा तिथि 27.06.2024 कर्मचारी कोड 14386 अंतिम देय राशि 84920 भुगतानकर्ता का नाम राजीव अस्पताल यूटीआर संख्या INION24070204C7P दावा संख्या HI-ZG 003140388 दावा तिथि 05.07.2024 कर्मचारी कोड 14818 अंतिम देय राशि 88412 भुगतानकर्ता का नाम राजीव अस्पताल यूटीआर संख्या INION2AO709043H6 दावा संख्या HI-ZG 003169204 दावा तिथि 10.07.2024 कर्मचारी कोड 14624 अंतिम देय राशि 95984 भुगतानकर्ता का नाम राजीव अस्पताल यूटीआर संख्या INION240Z1509Y2E दावा संख्या HI-ZG 003192449 दावा तिथि 1.07.2024 कर्मचारी कोड 14661 अंतिम देय राशि 85109 भुगतानकर्ता का नाम राजीव अस्पताल यूटीआर संख्या INION24A071204VHT दावा संख्या HI-ZG 003514715 दावा तिथि 13.08.2024 कर्मचारी कोड 14838 अंतिम देय राशि 73109 भुगतानकर्ता का नाम राजीव अस्पताल यूटीआर संख्या INION240802305WM6 दावा संख्या HI-ZG 003607985 दावा तिथि 28.08.2024 कर्मचारी कोड 14913 अंतिम देय राशि 124475 भुगतानकर्ता का नाम राजीव अस्पताल यूटीआर संख्या INION24090305EAJ

सहयोग में कमीः

अपनी चिंताओ के बारे में राजीव सैनी और उनके अस्पताल के अधिकारियों को सूचित करने और जांच शुरू करने के बावजूद, अस्पताल स्टाफ आवश्यक दस्तावेज और स्पष्टीकरण प्रदान करने में असहयोगी रहा है। विशेष रूप से, प्रदान किये गये के. वाई. सी दस्तावेज़ वास्तविक विवरणों के साथ असंगत पाए गए।

डाॅ. मोहम्मद आमिर का बयानः

हमारे पास डाॅ. मोहम्मद आमिर (पंजीयन संख्याः 19004) का बयान है, जिसमें उन्होंने स्पष्ट रूप से इन मामलों में किसी भी मरीज का इलाज करने से इनकार किया है। जबकि आपके रिकार्ड में उन्हें इन मामलो में इलाज करने वाले डक्टर के रूप में दर्शाया गया है। यह सीधा विरोधाभास धोखाधड़ी को और प्रमाणित करता है।

कानून और चिकित्सा नैतिकता का उल्लंघनः

हमारे पास उपलब्ध प्रमाणों के आधार पर यह स्पष्ट है कि अस्पताल ने न केवल कानून, बल्कि चिकित्सा नैतिकता का भी उल्लंघन किया है। इस धोखाधड़ी के चलते हमारी कंपनी को कुल 11.21 लाख की वित्तीय हानि हुई है।

धोखाधड़ी, छल और जालसाज़ी

पुलिस को दी गई तहरीर में कहां गया है कि यह कंपनी को धोखा देना है। यह शिकायत सीधे तौर पर ड. राजीव सैनी और राजीव हस्पिटल द्वारा 11.21 लाख रुपए की झूठी मांग करने और दस्तावेजों की जालसाजी करके, वह राशि अनुचित रूप से प्राप्त करने से संबंधित है। फिलहाल गजरौला पुलिस में डॉक्टर राजीव सैनी और राजीव अस्पताल के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!