उमेश लव, लव इंडिया, मुरादाबाद। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और दिल्ली मंडल में नए यमुना ब्रिज के निर्माण कार्य को देखते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कुछ ट्रेनों को नया ठहराव दिया गया है, जबकि कई ट्रेनों का मार्ग बदला गया है और कुछ ट्रेनें अस्थायी रूप से निरस्त भी रहेंगी।
नए यमुना ब्रिज निर्माण के कारण 17-18 और 28-29 मार्च को कई ट्रेनें प्रभावित

रेलवे अधिकारियों के अनुसार दिल्ली और दिल्ली शाहदरा रेलखंड में वर्तमान ब्रिज संख्या 249 के स्थान पर नए यमुना ब्रिज के निर्माण कार्य के चलते 17/18 मार्च और 28/29 मार्च 2026 को ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
बांदीकुई-बरेली पैसेंजर का नया ठहराव

यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 54355/54356 (बांदीकुई-बरेली-बांदीकुई पैसेंजर) को पपेहरा स्टेशन (स्टेशन कोड PPEA) पर ठहराव दिया गया है।
यह ठहराव 16 मार्च 2026 से अगले आदेश तक दोनों दिशाओं में लागू रहेगा।
ट्रेन संख्या 54355 (बांदीकुई-बरेली पैसेंजर) शाम 16:04 से 16:05 बजे तक पपेहरा स्टेशन पर रुकेगी।
ट्रेन संख्या 54356 (बरेली-बांदीकुई पैसेंजर) सुबह 07:52 से 07:53 बजे तक यहां ठहराव करेगी।
रेलवे के इस फैसले से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है।
ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार निम्न ट्रेनें निर्धारित तिथियों पर निरस्त रहेंगी:
54308 दिल्ली-मुरादाबाद (18 मार्च 2026)
54075 बरेली-दिल्ली (28 मार्च 2026)
54076 दिल्ली-बरेली (29 मार्च 2026)
64568 तिलक ब्रिज-बुलंदशहर (28 मार्च 2026)
64567 बुलंदशहर-तिलक ब्रिज (29 मार्च 2026)
कई ट्रेनों का मार्ग बदला

ब्लॉक के दौरान कई ट्रेनों को साहिबाबाद, तिलक ब्रिज, नई दिल्ली, दिल्ली सराय रोहिल्ला मार्ग से डायवर्ट कर चलाया जाएगा। इनमें प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं:
14342 देहरादून–शकूरबस्ती
19610 योगनगरी ऋषिकेश–उदयपुर सिटी
03311 धनबाद–चंडीगढ़
15014 काठगोदाम–जैसलमेर
14205 अयोध्या कैंट–दिल्ली
12036 दिल्ली–टनकपुर
12038 दिल्ली–काठगोदाम
15910 लालगढ़–डिब्रूगढ़
04732 समस्तीपुर–श्री गंगानगर
15091 दौहड़ी–टनकपुर
09609 उदयपुर सिटी–योगनगरी ऋषिकेश
15623 भगत की कोठी–कामाख्या
19031 साबरमती–योगनगरी ऋषिकेश
20939 साबरमती–सुल्तानपुर
इन ट्रेनों का संचालन परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा और इस दौरान कुछ स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा।
इन ट्रेनों का समय बदला

रेलवे के अनुसार कुछ ट्रेनों का संचालन विलंब से किया जाएगा। 20964 वाराणसी–साबरमती एक्सप्रेस 28 मार्च को वाराणसी से 150 मिनट विलंब से शाम 18:05 बजे चलेगी।
14207 मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़–दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस 150 मिनट देरी से 20:15 बजे प्रस्थान करेगी।
यात्रियों के लिए सलाह

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन या स्टेशन से प्राप्त कर लें ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।

Hello world.