Makar Sankranti पर सूर्यदेव की विशेष कृपा के लिए paryaavaran sanrakshan.. ने खिचड़ी वितरण की





लव इंडिया, मुरादाबाद। मकर संक्रांति पर्व पर सिविल लाइंस मंदिर पर पर्यावरण संरक्षण गतिविधि महानगर मुरादाबाद ने खिचड़ी वितरण की।

खिचड़ी वितरण करते मुकुल अग्रवाल, महानगर संयोजक राजीव कुमार सैनी, एके सिंघल,प्रीति माथुर, सृष्टि शरन, श्वेता माथुर, शिशिर सक्सेना व अन्य पदाधिकारी आदि रहे।

मकर संक्रांति पर पूजा और दान से प्राप्त होगी सूर्यदेव की विशेष कृपा

मकर संक्रांति साल का पहला बड़ा त्यौहार होता है। जब सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो इसे मकर संक्रांति कहते हैं। साल में 12 संक्रांति होती हैं हैं परंतु परंतु मकर संक्रांति सभी संक्रांतियों में सर्वाधिक महत्वपूर्ण होती है।

सूर्य देव ही एक ऐसे देव हैं जो कि पृथ्वी पर सभी जीवित प्राणियों का पोषण करते हैं। पिता और पुत्र के आपसी मतभेद को दूर करने के लिए सूर्य देव मकर संक्रांति के दिन शनि देव की राशि मकर में प्रवेश करते हैं। मकर संक्रांति से देवताओं का दिन आरंभ हो जाता है।

वैदिक पंचांग के अनुसार माघ माह की प्रतिपदा तिथि पर मकर संक्रांति मनाई जाएगी। इस दिन आत्मा के कारक सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे। अतः 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाएगी। इस दिन पुण्य काल प्रातः काल 09 बजकर 03 मिनट से लेकर संध्याकाल 05 बजकर 46 मिनट तक है। इस अवधि में स्रान ध्यान, पूजा, जप- तप और दान कर सकते हैं।

वहीं, महा पुण्य काल सुबह 09 बजकर 03 मिनट से लेकर 10 बजकर 48 मिनट तक है। इस दौरान पूजा और दान करने से सूर्य देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। 14 जनवरी को संक्रांति का शुभ समय 09 बजकर 03 मिनट पर है। खान- दान का पर्व मकर संक्रांति तीन साल बाद 14 जनवरी मंगलवार को मनाया जायेगा।

19 वर्ष बाद दुर्लभ भौम-पुष्य योग में मनेगी मकर संक्रांति

इस वर्ष मकर संक्रांति के दिन 19 साल बाद भौम पुष्य योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है. इस दिन सुबह 10:41 बजे से भौम पुष्य योग शुरू हो जायेगा, जो पूरे दिन रहेगा. यह योग मंगलवार के दिन पुष्य नक्षत्र के विद्यमान होने से बनता है. पुष्य नक्षत्र विकास, शुभता, धन-समृद्धि और आध्यात्मिक विकास का प्रतिनिधित्व करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!