TMU का UP Culture Department के Jain Vidya Research Institute के संग MoU Sign

लव इंडिया, मुरादाबाद। उप्र के पर्यटन एवम् संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह और टीएमयू के वीसी प्रो. वीके जैन की उल्लेखनीय मौजूदगी में तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद और संस्कृति विभाग के जैन विद्या शोध संस्थान, लखनऊ के बीच शिक्षण, शोध एवम् सांस्कृतिक क्षेत्र में एमओयू साइन हुआ है।

इस एमओयू पर टीएमयू की ओर से ज्वाइंट रजिस्ट्रार डॉ. वैभव रस्तोगी, जबकि जैन विद्या शोध संस्थान की ओर से निदेशक श्री अमित कुमार अग्निहोत्री ने हस्ताक्षर किए। इस मौके पर जैन साहित्य के विद्वान डॉ. एके जैन भी मौजूद रहे।

टीएमयू की ओर से सेंटर फॉर जैन स्टडीज़ संचालित होता है। इस सेंटर के तहत देशभर से इच्छुक युवा शोध करते हैं। एमओयू का मुख्य उद्देश्य जैन विधाओं का राष्ट्रीय संदर्भ में अध्ययन करना है।

टीएमयू के शोधार्थी जैन तीर्थ स्थलों की सांस्कृतिक महत्व की परम्परा, आधारभूत मान्यताओं, मानवीय मूल्यों, कला अवशेषों का संरक्षण एवम् विश्लेषण की स्टडी कर सकेंगे। इसके संग-संग वे भारत और विदेशों में प्रचलित जैन विद्या के तुलनात्मक अध्ययन, उद्देश्यों के अनुरूप परिचर्चा, संगोष्ठी, व्याख्यान, सम्मेलन में भागीदारी कर सकेंगे।

टीएमयू में संचालित जैन पुस्तकालय एमओयू होने के बाद अब जैन धर्म से संदर्भित ग्रंथों, पाण्डुलिपियों, माइक्रोफिल्मों आदि से और समृद्ध हो जाएगा। अब टीएयमू और जैन विद्या शोध संस्थान छात्र और संकाय विनिमय कार्यक्रम के संग-संग अंतर विषयी अध्ययन कर सकेंगे।

http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!