राष्ट्रीय पुरोहित परिषद का गठन, पं. अजय शुक्ल बने संस्थापक अध्यक्ष

लव इंडिया संभल। नगर क्षेत्र के पुजारी पुरोहित पंडित समाज की बैठक में राष्ट्रीय पुरोहित परिषद का गठन किया गया, जिसमें पं. अजय शुक्ल अध्यक्ष बने। बैठक में हिंदुओं के मान बिंदुओं की रक्षा और सम्मान के लिए सतत संघर्ष करने का संकल्प लिया गया।


मोहल्ला कोट पूर्वी के सनातन धर्म पंजाबी मंदिर में आयोजित विद्वत जनों की बैठक में नगर क्षेत्र के पुरोहित पुजारी और पंडित उपस्थित हुए। संभल के भूत वर्तमान और भविष्य पर गहन मंत्रणा हुई। सर्वसम्मति से राष्ट्रीय पुरोहित परिषद का गठन किया गया।तय किया गया कि तीर्थ, मंदिर, पर्व सहित हिंदुओं के सभी मान बिंदुओं की रक्षा के लिए उन्हें सम्मान दिलाने के लिए निरंतर संघर्ष किया जाएगा।

हिंदुओं के मान बिंदुओं की रक्षा तथा सम्मान के लिए करेंगे संघर्ष

नवगठित संस्था राष्ट्रीय पुरोहित परिषद का नेतृत्व करने के लिए पं. अजय शुक्ल का नाम अध्यक्ष पद हेतु पं. कैलाश चंद्र शर्मा ने प्रस्तावित किया, जिसका अनुमोदन कौशल नंदन महाराज तथा पं. सुभाष चंद्र शर्मा ने किया। सर्वसम्मति से पं. अजय कुमार शुक्ल को राष्ट्रीय पुरोहित परिषद का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

शेष कार्यकारिणी अगली बैठक में गठित करने का निर्णय हुआ। आचार्य सत्यदेव तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय पुरोहित परिषद में संभल क्षेत्र के संत महंत पुजारी पुरोहित पंडित एवं अन्य विद्वत जनों को जोड़ा जाएगा। परिषद के माध्यम से संस्कृत हिंदुत्व और संस्कृति के लिए कार्य किया जाएगा।

बैठक में पं. पुष्पेंद्र शर्मा, पं. सत्येंद्र शर्मा, पं. जयदेव कौशिक, पं. नरेश शर्मा, पं. परमानंद तिवारी, पं. विष्णु दत्त त्रिपाठी, पं. विनीत शुक्ल, पं. अवनीश शास्त्री, पं. उमेश भारद्वाज, पं. रामकिशन शर्मा, पं. शिवमंगल, पं. आशीष, पं. आदित्य आदि ने उपस्थित रहकर विचार व्यक्त किये और परिषद को तन मन धन समय अर्पित करके संचालित करने का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता पं. सुंदरलाल तिवारी ने की संचालन हिंदू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने किया।

error: Content is protected !!