लव इंडिया, मुरादाबाद। 29 मार्च को महानगर में अलग अलग स्थानों पर एक दर्जन बस्तियों में पथसंचलन व एकत्रीकरण के कार्यक्रम रहे जिनमें प्रमुख रूप से के जी के नगर में क्षेत्रीय पर्यावरण संरक्षण गतिविधि संयोजक रणवीर, पीतल नगरी गुलाब बाड़ी में प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मंदिर रामवीर, गोविन्द नगर में महानगर सहसंघ चालक देवेश, अर्जुन नगर में नीरज मित्तल मुख्य वक्ता रहे।

क्षेत्रीय संयोजक पर्यावरण संरक्षण गतिविधि रणवीर ने कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से भारतीय नव वर्ष का आरंभ होता है यह दिन अनेक दृष्टियों से अत्यंत पवन और ऐतिहासिक है। ऐसी मान्यता है कि इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी भगवान श्री राम के राज्याभिषेक के लिए भी इसी दिन का चयन किया गया। इस तिथि को आर्य समाज की स्थापना हुई विक्रम संवत का प्रारंभ भी इसी दिन से माना जाता है।
साथ ही, राष्ट्र स्वयंसेवक संघ के संस्थापक परम पूजनीय डॉक्टर केशव राम बलिराम हेडगेवार का जन्म भी इसी पावन दिवस पर हुआ था। भारतीय काल गणना केवल समय बताने का माध्यम नहीं है बल्कि यह हमें प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित कर संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा देती है।

नीरज मित्तल ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ साल में 6 उत्सवों को संगठन के विशेष कार्यक्रम के रूप में मनाता है संघ में मनाये जा रहे छह पर्व की वजह उनको सीधे राष्ट्रभाव से जोड़ना है यह अवसर केवल एक तिथि परिवर्तन का नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक चेतना और परंपराओं के पुनः स्मरण का भी है।

रामवीर ने कहा की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष के इस वर्ष में प्रत्येक कार्यक्रम में अपने पांच परिवर्तनों को लेकर के समाज के बीच जा रहा है वह पांच परिवर्तन है सामाजिक समरसनता, कुटुंब प्रबोधन, स्व का बोध, नागरिक कर्तव्य तथा पर्यावरण।

अलग अलग स्थानों पर पद संचलन में प्रमुख रूप से विभाग संघ चालक सुरेन्द्र, महानगर संघ चालक डॉक्टर विनीत, विपिन, हंसराज सैनी, उत्कर्ष, मनु, दीपक गार्गी, संजय भटनागर, श्याम, रंजीत, विश्वजीत शिवांश, मगन, विवेक, प्रमोद जोशी, शरद जैन, निपेंद्र, राजेश, राजीव, आशुतोष, शानू, जितेंद्र, संजय, दिनेंद्र, भगवान दास, वरद, आदि सारस्वत, हरमोहन गुप्ता आदि स्वयंसेवक रहे।
Hello world.