Modi के नेतृत्व में बहुमत की Government बनी, तभी से राष्ट्र पुनर्निर्माण का नया युग प्रारंभ हुआ: MLC सतपाल सिंह सैनी

लव इंडिया मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर के तत्वावधान में महानगर कार्यालय बुद्धि विहार पर केंद्र सरकार के 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों को समर्पित प्रोफेशनल मीट का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य सतपाल सिंह सैनी, विशिष्ट अतिथि भाजपा पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला आदि ने भारत माता, श्याम प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

प्रोफेशनल मीट में विकसित भारत की संकल्पना एवं हमारी भूमिका के अंतर्गत सत्यपाल सिंह सैनी ने कहा कि वर्ष 2014 में जब केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी, तभी से राष्ट्र पुनर्निर्माण का नया युग प्रारंभ हुआ। यह 11 साल संकल्प से सिद्धि की यात्रा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का अमृत काल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष, मोदी जी ने भारत में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण क्षेत्र में इतिहास रच दिया है। यह 11 वर्ष केवल प्रशासनिक उपलब्धियां नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की नींव और वैश्विक मंच पर भारत की पुनः प्रतिष्ठा का कालखंड है।
सत्यपाल सिंह सैनी ने कहा कि 11 वर्ष का यह काल केवल सरकार की उपलब्धियां का ही नहीं बल्कि हर प्रोफेशनल का एंपावरमेंट काल है। रोजमर्रा की जिंदगी हो या प्रोफेशनल विकास इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति ने हर पहलू को गति दी हैं। पिछले 11 वर्षों में परिवर्तनकारी यात्रा ने न्यू इंडिया की मजबूत नींव रखी।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत सिर्फ एक योजना नहीं है। एक सपना हैं वो सपना जिसका मतलब केवल आर्थिक विकास नहीं बल्कि देश के हर नागरिक सपनों का और उम्मीदों का प्रतिबिंब है। विकसित भारत मतलब हर गांव, हर शहर, हर घर में खुशहाली समृद्धि और सामान अवसर प्रदान करना। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने विकसित भारत का सपना देश के सामने रखा एक ऐसा भारत जो आजादी के 100 साल पूरे होने पर दुनिया की अग्रणीय पंक्ति में हो। भारत हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हो चाहे कृषि, उद्योग, विज्ञान या तकनीकी युवा शक्ति को नवाचार शिक्षा और कौशल विकास के लिए पूरे अवसर और संसाधन मिले।

     विशिष्ट अतिथि भाजपा पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा ने भी भाजपा सरकार के 11 वर्षों के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मोदी युग भारत के वैश्विक नेतृत्व, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का युग है। आने वाला समय मोदी जी के विकसित भारत विजन को साकार करने का है। पिछले 11 वर्षों में 27 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया, जिसकी पुष्टि विश्व बैंक द्वारा की गई है। हरिओम शर्मा ने आगे कहा भारत की वैश्विक स्थिति अब निर्णायक भूमिका निभा रही है। 21 वीं सदी भारत की सदी है हम उसे मोड पर हैं जहां भारत गरीबी और धीमी प्रगति को छोड़कर विकसित भारत बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद मोदी  की सरकार के द्वारा गरीब कल्याण एवं अन्य योजना के अंतर्गत 81 करोड़ लाभार्थियों को मुफ्त राशन का लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों के लिए 4 करोड़ मकान बनाए गए हर घर जल योजना के अंतर्गत 15 करोड़ गरीब ग्रामीण परिवारों को नल से जल प्राप्त हुआ। 
 भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने कहा कि प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम का मूल उद्देश्य समाज के प्रोफेशनल वर्ग जिसमें अधिवक्ता, डॉक्टर, इंजीनियर, पत्रकार, चार्टर्ड अकाउंटेंट, शिक्षाविद्, उद्यमी, खिलाड़ी, व्यवसायी और अन्य बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों को केंद्र सरकार की नीतियों, उपलब्धियों और भविष्य के रोडमैप से अवगत कराना था। 

प्रबुद्ध समागम समापन कार्यक्रम में सशक्त भारत और सुरक्षित भारत पर प्रबुद्ध प्रकोष्ठ महानगर संयोजक देवराज सिंह चौहान ने कहा कि सशक्त भारत तभी होगा जो हमारे भारत की सीमाएं सुरक्षित होगी मजबूत सीमाएं आतंकवाद और घुसपैठ को रोकते हैं सुरक्षा ही मजबूत भारत की नींव है इसके बिना आर्थिक और सामाजिक प्रगति संभव नहीं है देश की सीमाएं मजबूत हो आंतकवाद और नक्सलवाद पर कड़ा प्रहार हो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अमृत काल में विकसित भारत का सपना आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़ा है मोदी जी के नेतृत्व में भारत मजबूत और सशक्त हुआ है सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा है आज भारत हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर है ।

 


 प्रबुद्ध समागम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी सतपाल सैनी विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला,महानगर संयोजक प्रबुद्ध प्रकोष्ठ देवराज सिंह चौहान के के मिश्रा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ महानगर संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी निमित जयसवाल महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता महानगर महामंत्री कमल गुलाटी ब्लाक प्रमुख संतोष सिंह  अभियान संयोजक नवदीप टंडन सह संयोजक अजय वर्मा हेमराज सैनी विशाल त्यागी महावीर सिंह पार्षद सुरेंद्र विश्नोई राहुल शर्मा हेमराज सैनी दिनेश सिसोदिया चंद्र प्रजापति गेत्र पाल सिंह कविश राणा मुकेश भारद्वाज धर्मेंद्र मिश्रा विमलेंद्र शर्मा हरीश भसीन मनमोहन सैनी अतुल दुबे संजीव चौहान राजेश गुप्ता आदि रहे।
   


इसके अलावा, कुलदीप मोहित गौड़ नारायण विनोद शर्मा रमेश सैनी योगेंद्र रस्तौगी अमित शर्मा टीटू सैनी अभिषेक मुनीन्द्र कुमार चौबे दीक्षांत चौधरी नितेश कुमार सुनीता शर्मा शशी किरण बबली यादव मदालसा शर्मा रंजना शर्मा सुनीता सैनी पूर्णिमा खन्ना हेमा खत्री नीलम रस्तौगी द्रोपा देवी मधु बाला त्यागी ज्योति बंसल सुषमा शरण लक्ष्मी बिश्नोई रेनू सिंह सुनीता गुप्ता प्रिया अग्रवाल पूनम चौहान शोभा शर्मा गुड्डी चौहान रामचंद्र कश्यप अश्वनी शर्मा सौरभ सक्सैना मिथुन शर्मा सोमपाल सिंह प्रजापति विशाल रस्तौगी विपिन प्रजापति गजेंद्र लोदी विजयपाल सिंह कपिल गुप्ता प्रमोद शर्मा राजीव बिश्नोई संजीव चौधरी बाल्मीकि प्रशांत ठाकुर राजपाल नीरज कुमार सोनू छाबड़ा अमन अग्रवाल आदि प्रबुद्धजन डॉक्टर्स इंजीनियरस, एडवोकेट्स, शिक्षकगण, एनजीओ और मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारीगण भरी संख्या में विभिन्न प्रकार के कार्य करने वाले व्यापारीगण, भाजपा महानगर,मंडल मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी शक्तिकेंद्र संयोजक आदि शामिल रहे। प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक देवराज सिंह चौहान ने व संचालन कार्यक्रम संयोजक विशाल त्यागी ने किया।

error: Content is protected !!