horoscope: 26 जनवरी छुट्टी का दिन फिर भी इन जातकों पर होने वाली है…

horoscope: 26 जनवरी छुट्टी का दिन फिर भी इन जातकों पर होने वाली है… लेकिन क्या जानने के लिए पढ़िए अपना राशिफल जिसे लव इंडिया के पाठकों के लिए लंबे अरसे से लिख रहे हैं उत्तराखंड के जाने माले ज्योतिषाचार्य पंडित संदीप आत्रेय शास्त्री


मेष राशि :- आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी,भाग्य अनुकूल बना रहेगा।व्यापार व्यवसाय में वृद्धि होगी,धन प्राप्ति सुगम होगी।शत्रु सक्रिय होंगे,यात्रा के योग बन रहे हैं।

वृषभ राशि :- पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा।लेनदेन में सावधानी रखें,चोट और रोग से कष्ट संभव है।इस समय की गई यात्रा मनोरंजक रहेगी।नौकरी में चल रहे विवाद समाप्त होंगे,आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

मिथुन राशि :- आज दूसरों के निजी मामलों में हस्तक्षेप ना करें,सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।सुख सुविधा के साधनों पर खर्च होगा,जोखिम जमानत के कार्य से दूर रहें।व्यापार व्यवसाय में लाभकारी स्थिति का निर्माण होगा।

कर्क राशि :- आज परिजनों के संग यात्रा के योग बन रहे हैं,धार्मिक सत्संग का लाभ मिलेगा।नौकरी में तबादले के योग बनेंगे,व्यापार में नए अनुबंध होंगे।आलस्य की अधिकता रहेगी।

सिंह राशि :- आज व्यापार में हो रहे नुकसान के कारण दुखी रहेंगे,धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी।राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय मध्यम रहेगा।अध्ययन में रूचि बढ़ेगी,वैवाहिक चर्चाएं सफल रहेंगी।

कन्या राशि :- पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलने से रूके कार्य समय पर पूरे होंगे।जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी,शारीरिक कष्ट दूर होंगे।धन प्राप्ति सुगम होगी।

तुला राशि :- आपके लिए भाग्य अनुकूल है,समय पर कार्य पूरा करें।अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए अधिक मेहनत करनी होगी,विरोधी परास्त होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा,आर्थिक स्थिति सुधरेगी।

वृश्चिक राशि :- आपकी कार्य कुशलता के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी,भूलने की आदत के कारण बड़ा नुकसान कर बैठेंगे।जमीन जायदाद से जुड़े विवाद समाप्त होंगे,मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी।

धनु राशि :- लंबे समय से रूके कार्य पूरे होंगे,व्यापार विस्तार के लिए समय शुभ है।संतान के विवाह में हो रहे विलंब के कारण चिंता बढ़ेगी,स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा,न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।

मकर राशि :- जीवन में चल रही समस्या का समाधान परिजनों की सहायता से होगा।मित्रों के सहयोग से कार्य पूरे होंगे,धार्मिक आस्था बढ़ेगी।नए लोगों से मुलाकात होगी,जो लाभकारी साबित होगी।

कुंभ राशि :- निजी कार्यों को पूरा करने में लगे रहेंगे,भावुकता में आकर निर्णय लेने से बचें। समझदारी से कार्य करें,जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में सतर्क रहें।

मीन राशि :- आज कोई शुभ समाचार मिलेंगे,आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।भवन भूमि से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी,व्यापार विस्तार के लिए समय शुभ है और राजनीति में नए दायित्व मिल सकता है।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!