horoscope: 23 मार्च को कन्या राशि की तरह इनका भी होगा भाग्य उदय

horoscope: 23 मार्च को कन्या राशि की तरह इनका भी होगा भाग्य उदय…जानने के लिए अपनी राशि के अनुसार पढ़िए अपना दैनिक राशिफल जिसे लिखा उत्तराखंड के जाने माने ज्योतिषाचार्य पंडित संदीप आत्रेय शास्त्री ने…और हां! आप लव इंडिया नेशनल से अमेजन पर अपने पसंद के आइटम सीधे खरीद सकते हैं…

मेष राशि :- मन के अनुरूप कार्य न मिलने से उदास रहेंगे।किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क से कार्य में गति आएगी।पारिवारिक मनमुटाव हो सकता है।समय रहते धन संचय कर लें।

वृषभ राशि :- आज कार्यस्थल पर पदोन्नति संभव है।राजकार्य में रुकावट आ सकती हैं।कोई है जो आप की उन्नति नहीं चाहता,सतर्क रहें।संतान की शिक्षा संबंधी चिंता रहेगी।घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन से बहुत लाभ होगा।

मिथुन राशि :- आज आपके अपनों से धोखा मिल सकता है।कर्ज संबंधी दस्तावेज अटक सकते हैं।कार्यस्थल पर किसी बड़ी घटना के आसार हैं, संभल कर रहें।निजी योजनाएं अधूरी रहेंगी।

कर्क राशि :- आज मनोरंजन का वक्त नहीं है,अपना ध्यान अपने करियर पर दें।व्यस्तता के चलते आज भी कार्य पूर्ण नहीं हो पाएंगे।लाभकारी अवसर मिल सकते हैं,वाहन सुख संभव है।

सिंह राशि :- आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।आप की मानसिकता को बदलने की जरूरत है।व्यवहार को नम्र बनाएं।जीवन साथी के सहयोग से कार्यस्थल पर लाभ होगा।सोने चांदी के व्यापार से जुड़े जातक अच्छा लाभ अर्जित कर सकेंगे।

कन्या राशि :- आपके वाक्शैली से लोग प्रभावित होंगे।प्रशासनिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी।राजनीतिक हस्तियों से परिचय होगा।मौजमस्ती में समय व्यतीत करेंगे।अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तुला राशि :- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।शत्रु परास्त होंगे।विवाह चर्चा साकार रूप ले सकती है।किसी खास समूह से जुड़ने का अवसर मिलेगा।पेट संबंधित पीड़ा संभव है।परमार्थ के कार्य में समय व्यतीत होगा।

वृश्चिक राशि :- पैतृक संपत्ति का निपटारा टलता नजर आएगा।आपके अपने ही आपको परिवार से दूर करना चाहते हैं।खुशखबरी मिल सकती है।व्यापार का विस्तार करने में लगे रहेंगे,लाभ होगा।

धनु राशि :- जरूरी कार्य आज हो सकते हैं।जरूरतमंद लोगों की सहायता करनी पड़ सकती है।पैसों का लेनदेन आज संभल कर करें।समय श्रेष्ठ है,किसी व्यक्ति विशेष से मिलने के लिए मन व्याकुल होगा।

मकर राशि :- अभी नहीं तो कभी नहीं की स्थिति रहेगी,आप कब आपने कार्य के प्रति गंभीर होंगे।समय रहते संभल जाएं।माता के स्वास्थ्य में लाभ होगा।आज पेट संबंधित कोई तकलीफ हो सकती है।

कुंभ राशि :- सुचारू रूप से चल रहे कार्यों में रूकावट आ सकती है।भूमि भवन के सौदे आज हो सकते हैं।पड़ोसियों से संबंधों में सुधार होगा।व्यर्थ चिंता को छोड़कर परमात्मा का चिंतन करें,लाभ होगा।

मीन राशि :- आपके दिन की शुरुआत प्रसन्नचित्त करने वाली रहेगी।कोई रोचक जानकारी मिल सकती हैं।जिस पर आप इतना भरोसा करते हैं,वही आप को नुकसान दे सकता है.सतर्क रहें। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।यात्रा टालें।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!