horoscope: 6 मार्च को नए व्यापार को शुरू करने की तैयारी में लगे…

horoscope: 6 मार्च को नए व्यापार को शुरू करने की तैयारी में लगे…जानने के लिए अपनी राशि के अनुसार पढ़िए अपना दैनिक राशिफल जिसे लिखा उत्तराखंड के जाने माने ज्योतिषाचार्य पंडित संदीप आत्रेय शास्त्री ने…

मेष राशि :- लेनदेन के मामलों में सतर्क रहना चाहिए।क्योंकि आज के दिन व्यापार में लिए गए फैसले गलत साबित हो सकते हैं।किसी योग्य व्यक्ति का मार्गदर्शन जीवन में आगे बढ़ने में सहायक होगा।

वृषभ राशि :- आज की शुरुआत आपके लिए प्रसन्नतापूर्वक होगी।मित्रों का सहयोग मिलेगा,शुभ समाचार मिलेंगे।आत्मविश्वास में वृद्धि होगी,आर्थिक तंगी दूर होगी।

मिथुन राशि :- आज समय पर कार्य होने से कार्य में मन लगेगा,परिवार में बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता है,किसी योग्य महापुरुष का सानिध्य मिलेगा।

कर्क राशि :- माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा,जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।मनोरंजन के कार्यों में समय व्यतीत होगा।पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी,जोखिम के कार्यों में सावधानी रखें।

सिंह राशि :- कार्यस्थल पर विवाद और क्लेश की स्थिति निर्मित होगी।पुराने रोग से पीड़ित रहेंगे,सामाजिक मान प्रतिष्ठा में कमी आएगी।संतान के किए कार्यों से नाखुश होंगे।

कन्या राशि :- व्यापार मध्यम रहेगा।आज के दिन अनुबंध सहायक साबित होंगे।धार्मिक आयोजन में धन लगेगा,जमीन जायदाद से जुड़े व्यापार में मंदी का सामना करना पड़ेगा।यात्रा निरस्त होगी।

तुला राशि :- काम की अधिकता रहेगी,वाणी पर नियंत्रण रखें।अतिथियों का आगमन संभव है,विरोधी सक्रिय होंगे।वाहन सुख मिलेगा, प्रेम प्रसंग में सफल रहेंगे।मकान दुकान में बदलाव के योग हैं।

वृश्चिक राशि :- अपने हुनर को दिखाने का अवसर मिलेगा,किसी धार्मिक ग्रंथ का अवलोकन करने का अवसर प्राप्त होगा।राजकार्यों में सफलता मिलेगी,नौकरी में तरक्की संभव है।

धनु राशि :- अपने व्यवहार से लोगों का दिल जीत लेंगे,समय रहते जरूरी दस्तावेज संभाल लें।पिता से चल रहे मनमुटाव दूर होंगे,नए व्यापार को शुरू करने की तैयारी में लगे रहेंगे।

मकर राशि :- सुनो सबकी, करो मन की,अभी ऐसा ही आपके साथ में चल रहा है। धार्मिक आस्था बढ़ेगी,आलस्य की अधिकता रहेगी। मकान दुकान में बदलाव के योग बन रहे हैं। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

कुंभ राशि :- दूसरों की निंदा करने से बचें,स्वयं का आंकलन करें। नौकरी में चल रहे मनमुटाव बड़ा रूप ले सकते हैं,मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है।

मीन राशि :- समय रहते अपने दायित्वों को पूरा करें,चीजों को नजरअंदाज न करें।कर्मचारियों से परेशान रहेंगे,मकान दुकान पर किसी बड़े खर्च की आशंका है।यात्रा के योग बन रहे हैं।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!