horoscope: 5 मार्च को इन चार राशिवालों का बदलने वाला है भाग्य

horoscope: 5 मार्च को इन चार राशिवालों का भाग्य बदलने वाला है…किस राशि के जातक का…जानने के लिए अपनी राशि के अनुसार पढ़िए अपना दैनिक राशिफल जिसे लिखा उत्तराखंड के जाने माने ज्योतिषाचार्य पंडित संदीप आत्रेय शास्त्री ने…

मेष राशि :- व्यापार विस्तार के लिए मित्रों की सहायता लेनी होगी।आर्थिक समृद्धि के योग बन रहे हैं,पारिवारिक सुख में कमी आएगी।नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं।

वृषभ राशि :- निजी जीवन में चल रहे तनाव यथावत रहेंगे।आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं,मित्रों के साथ मिलकर किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।प्रेम प्रसंग के कारण विवाद संभव है।

मिथुन राशि :- आपके व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे,अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे।धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे,वैवाहिक चर्चाएं सफल रहेंगी।मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे।

कर्क राशि :- स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना करें, समय रहते उचित परामर्श,स्वास्थ्य सेवाएं लें।बहनों के साथ संबंध कमजोर होंगे,जमीन जायदाद के मामलों में गति आएगी।

सिंह राशि :- सकारात्मक सोच के कारण सफलता मिलेगी,व्यापार में साझेदारी को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रहेगी।प्रेम प्रसंग में सफलता मिलने से मन प्रसन्न होगा।

कन्या राशि :- व्यापारिक स्थिति मजबूत बनेगी,किसी नए कार्य को शुरू करने के लिए आर्थिक व्यवस्था सहज होगी।धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे,जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।संतान की उन्नति होगी।

तुला राशि :- पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा,जीवन शैली में सुधार होगा।परिवार में मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी,आर्थिक निवेश शुभ रहेगा।न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।

वृश्चिक राशि :- खर्चों पर नियंत्रण रखें, किसी कार्य को करने के पूर्व उसकी रूपरेखा बनाएं।नए वस्त्र आभूषणों की प्राप्ति होगी,विरोधी सक्रिय होंगे।धार्मिक आस्था बढ़ेगी,नए लोगों से संपर्क बनेगा।

धनु राशि :- दूसरों से बहस करना बंद करें,समय रहते संभल जाएं वर्ना भारी नुकसान होगा।निजी जीवन में चल रहे विवाद यथावत रहेंगे,संतान के विवाह में आ रही अड़चन दूर होगी।यात्रा के योग बन रहे हैं।

मकर राशि :- आलस्य की अधिकता के कारण करियर में स्थिति सामान्य रहेगी,मानसिक अशांति के कारण तनाव बढ़ेंगे।घर बदलने के योग बन रहे हैं,नौकरी में तबादला होगा।जीवनसाथी के स्वास्थ्य में लाभ होगा।

कुंभ राशि :- कार्य क्षेत्र में अपने अधिकारों का गलत उपयोग न करें,आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।भाइयों से विवाद बढ़ सकते हैं,प्रेम प्रसंग के कारण पारिवारिक माहौल तनावपूर्ण रहेगा।

मीन राशि :- आपके किए कार्यों की प्रशंसा होगी,कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। धार्मिक आस्था बढ़ेगी। नए लोगों से संपर्क बनेगा। नए वस्त्र आभूषणों की प्राप्ति होगी।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!