horoscope: 7 फरवरी को बहुत-कुछ बदल सकता है इन राशि के जातकों का…

horoscope: 7 फरवरी को बहुत-कुछ बदल सकता है इन राशि के जातकों का…जानने के लिए अपनी राशि के अनुसार पढ़िए अपना दैनिक राशिफल जिसे लिखा उत्तराखंड के जाने माने ज्योतिषाचार्य पंडित संदीप आत्रेय शास्त्री ने…

मेष राशि :- आज कार्यों में रूकावट आ सकती है।कार्यस्थल पर बार-बार खराब हो रही मशीनरी के लिए अपने कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होगा।संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते हैं।

वृषभ राशि :- आज मांगलिक कार्यों में खर्च होगा।विरोधी सक्रिय होंगे।कारोबार में विस्तार होगा। नए मित्र बनेंगे।धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।रिश्तों में दरार आ सकती है।

मिथुन राशि :- आज पारिवारिक सोहार्द्र बना रहेगा।किसी रिश्तेदार की मदद से कार्य पूर्ण होंगे।व्यापार में परिवर्तन के योग हैं।ससुराल पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होंगे।

कर्क राशि :- अपने प्रोफेशन से आप नाखुश हैं,समय के साथ स्थिति आपके अनुकूल बनेगी।जीवन साथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा।कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है।

सिंह राशि :- अपने सहकर्मियों से बातों में नर्मी लाएं।विदेश में व्यापार स्थापित करने का विचार सफल होगा।नौकरी बदलने के योग बन रहे हैं।किसी की सिफारिश से काम बन सकता है।

कन्या राशि :- हितकारी समय चल रहा है।सप्रयोजन यात्रा से लाभ होगा।महत्वपूर्ण अनुबंध आज हो सकते हैं।नेत्र रोग से पीड़ित रहेंगे।समय पर कार्य करना सीखें।

तुला राशि :- समय की अनुकूलता का आभास होगा।परिवारजनों के सहयोग से कोई बड़ा काम हो सकता है।जमीन जायदाद से संबंधित मामले आज सुलझ सकते हैं।न्याय पक्ष मजबूत होगा।

वृश्चिक राशि :- दिन की शुरुआत में आलस्य के चलते कुछ न करने का मन होगा।जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें।लेनदेन में सावधानी रखें।पुराने मित्रों से भेंट होगी।निवेश से लाभ संभव है।

धनु राशि :- कारखाने में नई मशीनरी के लगने से लाभ होगा।समय अपने पराये की पहचान करा देगा।जीवन साथी के व्यवहार में परिवर्तन आएगा।वाहन सुख संभव है,यात्रा हो सकती है।

मकर राशि :- आपकी चंचलता के चलते संबंध कमजोर होंगे।किसी भी कार्य को करने से पहले उसे समझें,उसके प्रति समर्पित रहें तो ही आप सफल होंगे।शेयर वायदा से जुड़े लोग आज सतर्कता से निवेश करें।न्याय पक्ष कमजोर रहेगा।

कुंभ राशि :- समय रहते कार्यों को पूर्ण करें। लंबे समय से भूमि संबंधी कार्य रूका हुआ है,उसके प्रति आप लापरवाही कर रहे हैं।समय रहते कार्रवाई करें,अन्यथा भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशि :- किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास होना चाहिए।हिम्मत से आगे बढ़ें,सफलता मिलेगी।घरेलू खर्च बढ़ेंगे ।पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है,जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!