लव इंडिया, मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद में 24वें तीर्थंकर महावीर का 2625वां जन्मकल्याणक महोत्सव 30 मार्च को भव्यता और दिव्यता से मनाया जाएगा। यूनिवर्सिटी जिनालय से सुबह 7ः15 बजे पालकी यात्रा निकलेगी। यहां से श्रीजी पालकी पर विराजमान होंगे। दिव्य घोष की धार्मिक संगीतमय धुनों में लीन श्रावक-श्राविकाएं श्रीजी के संग परिक्रमा करते हुए रिद्धि-सिद्धि भवन पहुंचेंगे। कैंपस का परिवेश एक दम जुदा होगा। श्वेत और केसरिया परिधान में सैंकड़ों श्रावक-श्राविकाएं भक्ति भाव में लीन रहेंगे।
सर्वप्रथम जिनालय से रिद्धि-सिद्धि भवन तक निकलेगी पालकी यात्रा

इससे पहले प्रातः छह बजे जिनालय में श्रीजी का अभिषेक एवम् शांतिधारा होगी। श्रीजी के रिद्धि-सिद्धि भवन में विराजमान होने के बाद प्रातः साढ़े नौ बजे चार स्वर्ण कलशों से अभिषेक होगा, जबकि शांतिधारा स्वर्ण एवं रजत झारी से होगी। जिनालय और रिद्धि-सिद्धि भवन में महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कुलाधिपति श्री सुरेश जैन ने तैयारियों का जायज़ा लिया।
दिव्यघोष की धार्मिक संगीतमय धुनों में लीन श्रावक पहुंचेंगे रिद्धि-सिद्धि भवन

दूसरी ओर जन्म कल्याणक महोत्सव में शाम सात बजे श्रीजी की आरती और पालना विशेष आकर्षण होंगे। भव्यता से भगवान की आरती होगी। शाम 7 बजे जिनालय में श्रीजी की आरती, जबकि 7ः30 बजे रिद्धि-सिद्धि भवन में भक्तामर दीप विधान तो रात आठ बजे श्रीजी को पालना झुलाने और भक्ति का कार्यक्रम होगा। रात 8ः30 बजे से आरती होगी।कैंपस में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के तहत प्रातः छह बजे से धार्मिक कार्यक्रमों का शंखनाद होगा।
भगवान महावीर का होगा चार स्वर्ण कलशों से अभिषेक एवम् शांतिधारा

जिनालय से श्रीजी की भव्य पालकी यात्रा निकलेगी, जिसमें श्रीजी को मस्तक पर विराजमान करके जिनालय से पालकी तक ले जाने का सौभाग्य सौधर्में इंद्र को प्राप्त होगा।
जन्मकल्याणक महोत्सव में आरती और पालना होंगे विशेष आकर्षण

स्वर्ण कलश से अभिषेक के संग-संग शांतिधारा और पालना झुलाने का भी सौभाग्य मिलेगा। पालकी यात्रा मेडिकल हॉस्टल, मेडिकल कॉलेज, क्रिकेट पवेलियन, एडमिन ब्लॉक होते हुए रिद्धि-सिद्धि भवन पहुंचेगी। रिद्धि-सिद्धि भवन पहुंचकर श्रीजी का मंत्रोजाप के बीच अभिषेक होगा।
Hello world.