पाकबड़ा चेयरमैन मोहम्मद याकूब प्रतिदिन करा रहे इफ़्तार

लव इंडिया, मुरादाबाद। पाकबड़ा चेयरमैन मोहम्मद याकूब के निजी कार्यालय पर प्रतिदिन रोजेदारों को रोजा इफ्तार कराया जा रहा है। यह सिलसिला हर वर्ष जारी रहता है, जिसमें रमजान में रोजेदारों को इफ्तार कराने का जो आला सवाब है, उसे प्राप्त करने का प्रयास किया जाता है।

चेयरमैन मोहम्मद याकूब हर साल नगर पंचायत पाकबड़ा के प्रति घर रोजा इफ्तार का पैगाम पहुँचाते हैं। इस वर्ष भी उन्होंने इस परंपरा को जारी रखा है और प्रतिदिन रोजेदारों को इफ्तार कराने का आयोजन किया है। आज सातवें दिन भी इफ़्तार करने वालो का हुज़ूम रहा।

इस आयोजन में रोजेदारों को इफ्तार के लिए विभिन्न प्रकार के व्यंजन परोसे जाते हैं, जिसमें फल, शर्बत, और अन्य व्यंजन शामिल हैं। चेयरमैन मोहम्मद याकूब का यह प्रयास रोजेदारों के लिए बहुत ही सराहनीय है और उन्हें रमजान के महीने में राहत प्रदान करता है।

http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!