पाकबड़ा चेयरमैन मोहम्मद याकूब के कार्यालय पर तरावीह में मुकम्मल हुआ कुरआन


लव इंडिया, मुरादाबाद। रमजान माह के दौरान पाकबड़ा चेयरमैन मोहम्मद याकूब के निजी कार्यालय पर आयोजित तरावीह की नमाज में 21वीं तरावीह के अवसर पर कुरआन पाक मुकम्मल हुआ। इस मौके पर धार्मिक माहौल के बीच कुरआन की तिलावत की गई और मुल्क व कौम की तरक्की के लिए दुआएं मांगी गईं।

उलेमा और हाफिजों ने कुरआन शरीफ की फजीलत पर रोशनी डाली


इस अवसर पर हाफिज अज़हरुद्दीन ने कुरआन पाक की तिलावत की, जबकि हाफिज अली वारिस ने समाअत की। कार्यक्रम में मौजूद उलेमा और हाफिजों ने कुरआन शरीफ की फजीलत पर रोशनी डाली।

कुरआन पढ़ने और सुनने से अल्लाह अपने बंदों को नेकियां अता करता है


हाफिज दानिश उल कादरी ने कहा कि कुरआन अल्लाह की भेजी हुई ऐसी पवित्र किताब है जो हाफिजों के सीनों में रोज-ए-कियामत तक महफूज रहेगी। वहीं शहर इमाम काजी शम्मे आलम ने कहा कि रमजान के पाक महीने में कुरआन पढ़ने और सुनने से अल्लाह अपने बंदों को नेकियां अता करता है।

खुशहाली के लिए विशेष दुआ कराई


कार्यक्रम के अंत में सय्यद नज़ीर उल कादरी ने कौम की तरक्की और देश की खुशहाली के लिए विशेष दुआ कराई। इस अवसर पर हाफिज अनवर, हाफिज नईम, हाफिज अहसान, हाफिज दिलदार, हाफिज शाने अज़हरी सहित कई लोग मौजूद रहे। सभी ने चेयरमैन मोहम्मद याकूब को इस धार्मिक आयोजन के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!