सूर्य को अर्घ्य देने से जीवन में आती है रोशनी और आत्मविश्वास: देवेंद्र वार्ष्णेय

💥संभल में मकर संक्रांति पर सूर्य पूजा व खिचड़ी वितरण
लव इंडिया, संभल। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सूर्य पूजा और खिचड़ी वितरण का विशेष महत्व बताया गया। इस पर्व पर सूर्य को अर्घ्य देने से व्यक्ति अपने जीवन में रोशनी, स्पष्ट सोच और आत्मविश्वास को अपनाने का संकल्प लेता है। यही कारण है कि मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव को जल चढ़ाना अत्यंत फलदायी माना गया है।

✍️स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा से भी संबंध रखती है मकर संक्रांति
खिचड़ी वितरण कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतवर्षीय वैश्य बारहसैनी महासभा के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री देवेंद्र वार्ष्णेय ने कहा कि सुबह की हल्की धूप शरीर और मन दोनों के लिए लाभकारी होती है। सूर्य पूजा न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ी है, बल्कि यह स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा से भी संबंध रखती है।

✍️चामुंडा मंदिर पर हुआ खिचड़ी वितरण कार्यक्रम
मकर संक्रांति के अवसर पर संभल के हयातनगर स्थित चामुंडा मंदिर पर श्री वार्ष्णेय सभा, संभल द्वारा खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समाज के लोग शामिल हुए।
✍️मकर राशि के स्वामी शनि, इसलिए मकर संक्रांति कहा जाता है
वक्ताओं ने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान भास्कर (सूर्य देव) अपने पुत्र शनिदेव से मिलने उनके घर जाते हैं। चूंकि शनिदेव मकर राशि के स्वामी हैं, इसलिए इस पर्व को मकर संक्रांति कहा जाता है।
✍️मकर संक्रांति से जुड़ी पौराणिक मान्यताएं
कार्यक्रम में वक्ताओं ने यह भी बताया कि मकर संक्रांति के दिन ही गंगा जी, राजा भगीरथ के पीछे-पीछे चलकर कपिल मुनि के आश्रम से होती हुई सागर में जाकर मिली थीं। इस कारण यह पर्व पुण्य, दान और सेवा का प्रतीक माना जाता है।
✍️इन लोगों ने किया खिचड़ी वितरण
इस अवसर पर महावीर प्रसाद, जगत आर्य, त्रिभुवन सर्राफ, सोनू कुमार गुप्ता एडवोकेट, देवेंद्र वार्ष्णेय एडवोकेट, विपिन सर्राफ, सुमित श्याम, पारस वार्ष्णेय एडवोकेट, नवरत्न सर्राफ, मनीष सर्राफ, दीपेश वार्ष्णेय, कौशल मेडिकल, अतुल वार्ष्णेय सहित अन्य लोगों ने खिचड़ी वितरण कर मकर संक्रांति के महत्व पर प्रकाश डाला। जबकि श्री वार्ष्णेय महिला सभा संभल की दीपा वार्ष्णेय,शिखा प्रकाश,संध्या वार्ष्णेय, अंजू वार्ष्णेय,पूजा वार्ष्णेय,आदि ने खिचड़ी वितरण में योगदान दिया।

Hello world.