मुरादाबाद ईदगाह में अकीदत के साथ अदा हुई ईद-उल-फितर की नमाज़, गले मिलकर दी बधाई

इस बार ईद का मुख्य संदेश “आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता” रहा। जहां एक ओर लोग गले मिलकर प्रेम और सौहार्द का संदेश दे रहे थे, वहीं दूसरी ओर प्रशासन की मुस्तैदी ने आयोजन को पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया। यह आयोजन मुरादाबाद की गंगा-जमुनी तहज़ीब की एक और मिसाल बनकर सामने आया। ईद की नमाज और इन खुशियों को अपने कमरे में कैद किया है हमारे वरिष्ठ छायाकार सुहैल खां ने।

मुरादाबाद। ईदगाह में ईद उल फितर की नमाज़ अदा कर ईदगाह से बाहर आते नमाज़ी।

उमेश लव, लव इंडिया, मुरादाबाद। शहर की ऐतिहासिक ईदगाह में सोमवार सुबह ईद-उल-फितर की नमाज़ अकीदत और भाईचारे के माहौल में अदा की गई।

मुरादाबाद। ईदगाह में ईद उल फितर की नमाज़ अदा कर मुल्क की तरक्की के लिए दुआ करते नमाज़ी।
मुरादाबाद। ईदगाह में ईद उल फितर की नमाज़ अदा कर मुल्क की तरक्की के लिए दुआ करते नमाज़ी।

नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। छोटे-छोटे मासूम बच्चे भी नए कपड़ों में नजर आए और खुशियों में शामिल हुए।

मुरादाबाद। ईदगाह में ईद उल फितर की नमाज़ अदा कर ईदगाह से बाहर आते नमाज़ी।


नमाज़ के बाद ईदगाह परिसर में आपसी सौहार्द और भाईचारे की अनोखी तस्वीर देखने को मिली। हर उम्र के लोग एक-दूसरे से मिलते नजर आए, वहीं बच्चों की मुस्कान ने माहौल को और खुशनुमा बना दिया।

मुरादाबाद। ईदगाह में ईद उल फितर की नमाज अदा कर नमाज़ी व एक दूसरे के गले मिलते गले मिलकर बधाई देते मासूम बच्चे।
मुरादाबाद। ईदगाह में ईद उल फितर की नमाज़ अदा कर लोगों से मिलते शहर इमाम सैयद मासूम अली, नयाब इमाम मुफ्ती सैयद फहद अली,सपा सांसद रुचि वीरा,पूर्व सांसद डॉ.एसटी हसन, पूर्व विधायक हाजी इकराम कुरैशी,कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जुनैद इकराम बंटी,सरदार गुरविंदर सिंह,असलम पंचायती व अन्य।

इस मौके पर शहर के प्रमुख धार्मिक और राजनीतिक लोग भी मौजूद रहे। शहर इमाम सैयद मासूम अली, नायब इमाम मुफ्ती सैयद फहद अली, रुचि वीरा, पूर्व सांसद डॉ. एस.टी. हसन, पूर्व विधायक हाजी इकराम कुरैशी, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जुनैद इकराम बंटी, सरदार गुरविंदर सिंह और असलम पंचायती समेत कई गणमान्य लोग ईदगाह पहुंचे और लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जुनैद इकराम बंटी,सरदार गुरविंदर सिंह,असलम पंचायती व अन्य।

ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर

त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के बेहद कड़े और पुख्ता इंतजाम किए गए थे। ईदगाह और उसके आसपास के सभी रास्तों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। जमीन से लेकर आसमान तक निगरानी रखने के लिए प्रशासन ने आधुनिक तकनीक का सहारा लिया। पूरे क्षेत्र पर ड्रोन कैमरों के जरिए लगातार पैनी नजर रखी जा रही थी, ताकि भीड़ में किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या अव्यवस्था को पनपने से पहले ही रोका जा सके।


इस दौरान डीएम, एसएसपी और एसपी सिटी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही, जिससे नमाज़ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। ग्राउंड जीरो पर मुस्तैद रहे आला अधिकारीसुरक्षा व्यवस्था में कोई भी चूक न हो, इसके लिए जिले के तमाम आला अधिकारी खुद सड़क पर उतरकर व्यवस्थाओं को संभालते दिखे। मौके पर स्थिति का जायजा लेने को जिलाधिकारी (DM) अनुज कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सतपाल अंतिल, पुलिस अधीक्षक नगर (SP City) कुमार रणविजय सिंह तमाम पुलिस बल समेत उपस्थित रहे।



http://www.induclay,comINDUSCLAY

LAUNCHING SOON!

error: Content is protected !!