राजीव पाल ने लगातार पांचवीं बार पदक जीतकर बढ़ाया उत्तर प्रदेश का गौरव

अखिल भारतीय सिविल सेवा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

लव इंडिया, मुरादाबाद। यूपी स्टेट टैक्स मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन, मुरादाबाद जोन के सदस्य एवं राज्य कर विभाग में तैनात राजीव पाल ने अखिल भारतीय सिविल सेवा प्रतियोगिता 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लगातार पांचवीं बार पदक प्राप्त कर उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

26 राज्यों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया


यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 19 फरवरी 2026 को त्यागराज स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित की गई, जिसमें देश के 26 राज्यों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले के बीच श्री राजीव पाल ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा और अनुशासन का लोहा मनवाया।


अनुशासन और निरंतर परिश्रम का परिणाम


एसोसिएशन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि यह उपलब्धि उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और निरंतर मेहनत का परिणाम है। उनकी सफलता से विभाग, जनपद और पूरे प्रदेश में हर्ष एवं गर्व का वातावरण है।
वरिष्ठ अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने इसे युवा कर्मचारियों और खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।


विभाग में भी खुशी का माहौल


वर्तमान में श्री राजीव पाल मुरादाबाद में राज्य कर विभाग में कार्यरत हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विभागीय साथियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और भविष्य में और अधिक उपलब्धियां हासिल करने की कामना की।

इन पदाधिकारियों ने दी बधाई


यूपी स्टेट टैक्स मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन, मुरादाबाद जोन के पदाधिकारियों ने राजीव पाल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से—जोनल अध्यक्ष: राजीव पाल, संरक्षक: शिव प्रताप वत्सल, के.के. शर्मा, कमर आलम, जोनल मंत्री: जितेंद्र कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष: विनीत बिश्नोई, उपाध्यक्ष: रवि चौहान, संयुक्त मंत्री: अवनीश मिश्रा, क्षेत्रीय मंत्री: कमल कामिनी, अंकुर चौहान, संगठन मंत्री: वाजिद हुसैन, राहुल सिंह, ऑडिटर: आशिका धर्मी, मीडिया प्रभारी: आदिल हुसैन, कोषाध्यक्ष: हरीश कुमार, सह कोषाध्यक्ष: अजय चौहान, कार्यालय सचिव: पुष्कर चौहान ने कहा कि राजीव पाल की उपलब्धि संगठन और प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!