BJP: जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष के लिए नामांकन और 12 से 2 बजे तक जांच होगी: देवेश कोरी

लव इंडिया, मुरादाबाद। भाजपा के जिला चुनाव अधिकारी प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी ने बताया कि जनप्रतिनिधियों, विधानसभा प्रत्याशी, प्रदेश व क्षेत्रीय पदाधिकारी, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, वर्तमान व निवर्तमान जिला अध्यक्ष व संगठन के वरिष्ठान से सुझाव लिए जाएंगे। भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष के लिए नामांकन किए जाएंगे तथा 12 से 2 बजे तक प्राप्त नामांकन प्रपत्रों को जांच की जाएगी।

जिलाध्यक्ष के लिए आवेदन के लिए आयु 45 से 60 वर्ष तक होनी चाहिए आयु के साक्ष्य के लिए हाई स्कूल प्रमाण पत्र की छाया प्रति अनिवार्य रूप से आवेदन के साथ लगानी होगी। जिलाध्यक्ष के आवेदक के लिए 6 वर्ष का प्राथमिक सदस्य एवं दो बार का सक्रिय सदस्य 2019, 2024 होना अनिवार्य है। जिलाध्यक्ष के नामांकन के लिए निर्वाचित मंडल अध्यक्ष जनप्रतिनिधियों में से 10% द्वारा नामांकन पत्र में प्रस्तावक, समर्थन के रूप में करना होगा।

जिला चुनाव अधिकारी प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी ने कहा की प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे की संस्तुति उपरांत मुरादाबाद जिले के 16 मंडल अध्यक्षों एवं जिला प्रतिनिधियों को निर्वाचित घोषित किया गया है। कांठ विधानसभा में कांठ मंडल से अंकुश चौहान, छजलैट से आंचल चौधरी, पाकवाड़ा से दीपक चौधरी, अगवानपुर से संजय बिश्नोई, ठाकुरद्वारा विधानसभा के ठाकुरद्वारा नगर मंडल से दीपक वाल्मीकि, ठाकुरद्वारा देहात हरिओम सिंह, डिलारी हरपाल सैनी, भगतपुर से पवन शर्मा, कुंदरकी विधानसभा के दलपतपुर मंडल से नीरज चंद्रा,कुंदरकी से संजय कश्यप, मुंडा पांडे से महेंद्र सिंह सैनी, रतनपुर कला बबलू सिंह, बिलारी विधानसभा के बिलारी मंडल से विकास गुप्ता, खावड़ी अव्वल से दयाराम मौर्य, महमूदपुर माफी से रवि पासी, नामिनी पहाड़पुर से पारस शर्मा को मंडल अध्यक्ष घोषित किया गया है।

जिला प्रतिनिधियों की घोषणा करते हुए 16 मंडल में 16 जिला प्रतिनिधियों को निर्वाचित किया गया है जिसमें सूरज सिंह गुर्जर, वीर सिंह सैनी, समरपाल, टेक चंद्र कश्यप, रामचरण पाल, सचिन राणा, अखिलेश बिश्नोई, धर्मेंद्र पाल, अशोक प्रजापति, संजू दिवाकर, रचना देवी, बृजेश कुमार लोधी, निखिल शर्मा, राजेंद्र सिंह, सुनील चौधरी एवं अवनीश चौधरी की घोषणा की गई है।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!