Horoscope: 14 मार्च को शनि की कृपा रहेगी या दंड मिलेगा…

14 मार्च 2026 का दिन कई राशियों के लिए शुभ समाचार, लाभ और पारिवारिक सहयोग का संकेत दे रहा है। जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

मेष राशि :- आज का दिन शुभ है पर अपने कठोर स्वभाव को नम्र रखें,भाइयों से चल रहे संपति विवाद आपसी समझौते से ही संभव है।व्यापार विस्तार के योग बन रहे हैं,धार्मिक आयोजनों में सम्मलित होंगे।

वृषभ राशि :- दिन की शुरुआत प्रसन्नचित्त होगी,रूका पैसा मिलने के योग हैं।सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी,प्रेम प्रसंग के चलते मन प्रसन्न रहेगा।काम करने के तरीकों में बदलाव लाने की जरूरत है,जमीन जायदाद से जुड़े मामले लंबित रहेंगे।

मिथुन राशि :- व्यावसायिक नए संबंध स्थापित होंगे।किसी की देखादेखी न करें अन्यथा नुकसान होगा।विदेश जाने के योग बन रहे हैं,वैवाहिक चर्चा सफल होगी।दिनचर्या में आए बदलाव से स्वास्थ्य में कमी आ सकती है।

कर्क राशि :- किसी मांगलिक कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।व्यापार में बाधा दूर होगी।वाहन धीरे चलाएं।रोजगार का अवसर मिलेगा।किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें।विद्यार्थी अध्ययन में कम रूचि लेंगे।धन के लेनदेन में सावधान रहें।परिवार में कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है।

सिंह राशि :- नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा,स्वास्थ्य लाभ होगा,आर्थिक मामलों में सजग रहने की जरूरत है।शेयर मार्केट से जुड़े निवेशकों के लिए समय ठीक नहीं है,दोस्तो का सहयोग मिलने से रूके कार्य पूरे होंगे,निजी जीवन में तनाव रहेगा।

कन्या राशि :- अपने व्यवहार से सभी का दिल जीत लेंगे,आपके लिए अच्छे कार्य आप को आगे बढ़ने में सहयोगी होंगे।व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे,धन कोष में वृद्धि होगी।आवास निवास से संबंधित समस्या का समाधान होगा।

तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहेगा,आलस्य त्यागें और मेहनत करने में पीछे न हटें।प्रेम प्रसंग के चलते कठोर निर्णय लेने पड़ेंगे,जिन लोगों ने आपके बुरे वक्त में आप का साथ दिया,आज उनकी मदद करने का दिन है।

वृश्चिक राशि :– अपनी भूलने की आदतों को सुधारें,बच्चो पर क्रोध न करें।प्रियजनों से भेंट होगी,वैवाहिक चर्चा सफल हो सकती है।निजी जीवन में चल रहे विवाद आज समाप्त हो सकते हैं,धन कोष में वृद्धि होगी।

धनु राशि :- आकस्मिक धन लाभ हो सकता है,नए दोस्त बनेंगे।व्यापार विस्तार के लिए धन की व्यवस्था होगी।नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं,किसी संत महापुरुष का मार्गदर्शन मिलेगा।पड़ोसियों से विवाद संभव है।

मकर राशि :- सबसे बड़ा गुरु समय होता है,जो वो सिखाता है,कोई नहीं सिखाता।अपने सही समय का इंतजार करें,अपने ईष्ट देव पर भरोसा रखें।नेकी के रास्ते पर चलें,समय सबको जवाब देगा।आर्थिक परेशानी दूर होगी।

कुंभ राशि :– सही समय पर लिए गए निर्णय लाभदायक रहेंगे,अपनी वाणी में मिठास लाएं।नए संपर्क लाभकारी रहेंगे।व्यापार में नए अनुबंध शुभ रहेंगे,किसी दूसरों के विवाद में दखल न दें।

मीन राशि :- समाज में चल रहे विवाद यथावत रहेंगे,किसी संपत्ति से संबंधित चल रही चिंता दूर होगी।कर्मचारियों से परेशान रहेंगे,दोस्तों के साथ मौजमस्ती में समय बीतेगा।धार्मिक रूचि बढ़ेगी।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!