Navratri पर माता रानी को चोला अर्पण कर मांगी व्यापारियों ने खुशहाली

लव इंडिया, मुरादाबाद। संयुक्त व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन द्वारा काली माता के मंदिर लालबाग पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी और मुरादाबाद महानगर के शासन व प्रशासन के अधिकारियों द्वारा नवरात्रों के पावन पर्व पर सप्तमी के दिन माता रानी का चोला अर्पण माल्यार्पण श्रृंगार व आरती का आयोजन किया गया।

सभी को बड़े महंत सज्जन गिरी महाराज ने सबको आशीर्वाद दिया व महानगर मुरादाबाद में सुख शांति समृद्धि व भाईचारा बना रहे ऐसी माता रानी से प्रार्थना की गई सब सुखी रहे निरोग रहे और माता रानी सब पर अपनी कृपा बनाए रखें ऐसी कामना की गई।

आयोजन में मुख्य रूप से संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल जॉनी एडीएम प्रशासन गुलाबचंद, पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह, एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह,एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार, एडीएम सिटी मुरादाबाद ज्योति सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकार नगर कोतवाली सुनीता, दहिया आदि रहे।

इसके अलावा, व्यापार मंडल के प्रदेश संयोजक विशाल अग्रवाल संजय रस्तोगी मुख्य महासचिव आशुतोष गुप्ता महासचिव सुप्रीत खन्ना उपाध्यक्ष विपिन गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक कटियाल आदेश गुप्ता गौरव अग्रवाल राजेंद्र प्रजापति राहुल भटनागर संजय अग्रवाल पवन अग्रवाल टिल्लू भाई आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!