Nagar Nigam:बोर्ड बैठक के दौरान सफाई कर्मियों ने किया अपर नगर आयुक्त का घेराव, धरना-प्रदर्शन

लव इंडिया, मुरादाबाद। बोर्ड की बैठक के दौरान नगर निगम कार्यालय गेट पर विभिन्न मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार का घेराव किया। इस दौरान नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और प्रदर्शन करने के दौरान वहीं पर धरना देकर बैठ गए।

स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ रजि० उ द्वारा सफाई कर्मचारियों की माँग व हक, अधिकारों को लेकर उनकी गम्भीर मूल का नोटिस देने के सम्बन्ध में समस्याओं की 48 में घण्टे में निस्तारण की मांग।

माँगे निम्न प्रकार हैं:-

1-अवगत कराना है कि महिला सफाई कर्मचारी की डियूटी का समय प्रातः 5 बजे से प्राप्त 7 बजे तक किया जाये।

2-नगर निगम के द्वारा किये गये आदेश पत्रांक संख्या 330 सेवा प्रदाता के द्वारा बार्डो में सुपरवाईजर तैनाती किये जाने के आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाये।

3-मा० मुख्यमन्त्री जी के आदेश के द्वारा नगर निगम्, नगर पालिका, नगर पंचायतों से विचौलिया ठेकेदारी प्रथा को समाप्त कर ठेकेदार का ऐका निरस्त किया जाये।

4-मा० मुख्यमन्त्री जी की घोषणा आउट सोर्सिगं ठेका फाई कर्मचारियों को सरकार द्वारा 16 से 18 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिये जाने के आदेश लागू कर माह अप्रैल से बढ़ा हुआ वेतन दिया जाये।

5-सुपरवाईजरों को साप्ताहिक अवकाश व अवकास दिर में कार्य किये जाने का ओवर टाईम दिया जाये।

अतः स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ रजि० उ०प्र० द्वारा उपरोक्त माँगों के सम्बन्ध में त्वरित कार्यवाही कर इनका निस्तारण किये जाने हेतु 48 घण्टे का नोटिस दिया जाता है। उपरोक्त समय अवधि बीत जाने से पूर्व यदि उपरोक्त समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो संगठन धरना/प्रदर्शन व हड़ताल जैसी कार्यवाही के लिये बाध्य होगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन व जिला प्रशासन की होगी।

इस दौरान, लल्लाबाबू द्रविड़ सर्वोच्च निर्देशक भावाघस, ओमी लाल वाल्मीकि प्रदेश अध्यक्ष, मुरारी लाल शेषन प्रदेश मन्त्री एवं अध्यक्ष सुपरवाईजर संघ नगर निगम, मुरादाबाद, नीरज पाराशर जिला अध्यक्ष स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ, सुनील लश्करी उपाध्यक्ष सुपरवाईजर संघ,धर्मेन्द्र मुल्तानी जिला महामन्त्री, रवि द्रविड़ प्रदेश उपाध्यक्ष,जितेन्द्र कुमार जिला उपाध्यक्ष, प्रेम बाबू वाल्मीकी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!