रिंग रोड से गांव को जोड़ने वाले लिंक संपर्क मार्ग के निर्माण की मांग

लव इंडिया, मुरादाबाद। जनपद के ग्राम ककरघटा (थाना भोजीपुर) के ग्रामीण मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर रिंग रोड से गांव को जोड़ने वाले लिंक संपर्क मार्ग के निर्माण की मांग की।

आबादी को जोड़ने वाला लिंक मार्ग अब तक नहीं बनाया गया


ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-09 याकूतपुर छपरा ब्लॉक से ककरघटा बीजना होते हुए चौधरपुर दिल्ली रोड तक रिंग रोड का निर्माण किया गया है, जिससे आसपास के कई गांवों को सुविधा मिली है। लेकिन ग्राम ककरघटा की पूर्व दिशा में स्थित आबादी को जोड़ने वाला लिंक मार्ग अब तक नहीं बनाया गया है।

खेतों तक पहुंचने, बच्चों के स्कूल आने-जाने के लिए लंबा चक्कर


ग्रामीणों का कहना है कि लिंक मार्ग के अभाव में किसानों, छात्रों और आम जनमानस को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खेतों तक पहुंचने, बच्चों के स्कूल आने-जाने और दैनिक कार्यों के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ता है।

प्रशासन से शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा जताई


ज्ञापन में मांग की गई है कि जनहित को देखते हुए रिंग रोड से ग्राम ककरघटा को जोड़ने वाले लिंक मार्ग के निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएं, जिससे क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों को राहत मिल सके। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!