लव इंडिया, मुरादाबाद। महानगर में डिस्ट्रिक्ट इन्कम टैक्स बार एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक सिल्वर स्पून रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। इसमें GST ट्रिब्यूनल, धारा 74A और वाउचर नियमों पर अहम जानकारी दी गई।
व्यापारियों और अधिवक्ताओं को अपील

बैठक की अध्यक्षता विकास गोयल एडवोकेट ने की, जबकि संचालन अतुल सक्सेना ने किया।बैठक में कर से जुड़े कई अहम विषयों—विशेषकर जीएसटी ट्रिब्यूनल, धारा 74A, वाउचर नियम और आयकर से जुड़े प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गई।

⚖️ TDS और ITR से जुड़े नए नियमों की विस्तार से जानकारी
अधिवक्ता गौरव गुप्ता ने बताया कि जिन व्यापारियों की पहली अपील मुरादाबाद में खारिज हो चुकी है। उन्हें अब गाजियाबाद स्थित GST ट्रिब्यूनल में अपील करनी होगी। 31 मार्च 2026 तक पारित आदेशों के खिलाफ 30 जून 2026 तक ऑनलाइन अपील की जा सकती है। अपील शुल्क ₹1000 से ₹25,000 तक (केस के अनुसार)।
📜 धारा 74A पर क्या कहा गया?
अधिवक्ता अंकित कुमार गुप्ता ने बताया धारा 74A वित्तीय वर्ष 2024-25 और उसके बाद के मामलों पर लागू होगी। यह धारा तब लागू होगी जब टैक्स का भुगतान नहीं हुआ हो। कम भुगतान हुआ हो। गलत रिफंड या ITC लिया गया हो।
👉 नोटिस जारी करने की समय सीमा

वार्षिक रिटर्न की नियत तिथि से 42 महीने के भीतर
राहत की बात: बिना फ्रॉड वाले मामलों में। नोटिस से पहले या। नोटिस के 60 दिन के अंदर टैक्स व ब्याज जमा करने पर। कोई जुर्माना नहीं लगेगा।
🧾 वाउचर और लॉयल्टी पॉइंट्स पर नए नियम
कर अधिवक्ता शिशिर गुप्ता ने बताया कि हाईकोर्ट के फैसलों और सरकारी सर्कुलर (243/37/2024) के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है। वाउचर जारी करने पर GST नहीं लगेगा। टैक्स तभी लगेगा जब वाउचर से सामान खरीदा जाएगा। GST हमेशा डिस्काउंट घटाने के बाद कीमत पर लगेगा। लॉयल्टी पॉइंट्स का उपयोग टैक्स-फ्री है। एक्सपायर होने पर कंपनी की आय पर टैक्स लग सकता है। इन नियमों से ई-कॉमर्स और रिटेल सेक्टर में विवाद कम होंगे।
💼 पार्टनरशिप फर्म पर TDS नियम
अध्यक्ष विकास गोयल ने बताया— यदि पार्टनरशिप फर्म अपने साझेदार को ₹20,000 से अधिक ब्याज या पारिश्रमिक देती है तो—PAN होने पर: 10% TDS PAN न होने पर: 20% TDS जमा करना होगा।
📅 ITR-U पर अंतिम तिथि

अधिवक्ता राजीव कुमार रस्तोगी ने बताया आकलन वर्ष 2021-22 का ITR-U। 31 मार्च 2026 तक जमा किया जा सकता है।
यह बैठक व्यापारियों और कर सलाहकारों के लिए बेहद उपयोगी रही, जिसमें— GST, TDS और आयकर से जुड़े नए नियमों को सरल तरीके से समझाया गया। साथ ही अपील और अनुपालन की प्रक्रिया को लेकर जागरूकता बढ़ाई गई।
👥 बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में उपदेश चंद्र अग्रवाल, दिनेश चंद्र गुप्ता, अजय कुमार अग्रवाल, सौरभ कपूर, दीपक अग्रवाल, नीरज भटनागर, आशीष सक्सेना, क्षितिज शर्मा, प्रवीन रावत, आलोक सैनी, हरिशंकर पाल समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
Hello world.