📍 लव इंडिया, मुरादाबाद। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे, मुरादाबाद मंडल ने कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को यात्रा के दौरान बेहतर सुविधा मिल सकेगी और भीड़भाड़ में राहत मिलेगी।
🟨 इन ट्रेनों में लगाए जाएंगे अतिरिक्त कोच

गर्मियों में ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए रेलवे का राहत भरा कदम उठाया है। इससे रिजर्वेशन मिलने में यात्रियों को आसानी होगी औय प्रमुख रूट्स पर यात्रा करने वालों के लिए बेहतर सुविधा रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार निम्न ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे—
👉 ट्रेन 12056 (देहरादून–नई दिल्ली)
11 अप्रैल से 16 अप्रैल 2026 तक
👉 ट्रेन 12055 (नई दिल्ली–देहरादून)
12 अप्रैल से 17 अप्रैल 2026 तक

🚆 स्लीपर कोच (मुख्य रूट्स)
👉 ट्रेन 04010 (दिल्ली–सहारनपुर) – 16 अप्रैल
👉 ट्रेन 04009 (सहारनपुर–दिल्ली) – 18 अप्रैल
👉 ट्रेन 14207 (मुगलसराय–दिल्ली) – 11 से 24 अप्रैल
👉 ट्रेन 14208 (दिल्ली–मुगलसराय) – 14 से 27 अप्रैल
👉 ट्रेन 14205 (अयोध्या कैंट–दिल्ली) – 13 से 26 अप्रैल
👉 ट्रेन 14206 (दिल्ली–अयोध्या कैंट) – 12 से 25 अप्रैल
👉 ट्रेन 14235 (वाराणसी–बरेली) – 11 से 14 अप्रैल
👉 ट्रेन 14236 (बरेली–वाराणसी) – 12 से 15 अप्रैल
👉 ट्रेन 22420 (आनंद विहार–गोरखपुर कैंट) – 11 से 23 अप्रैल
👉 ट्रेन 22419 (गोरखपुर–आनंद विहार) – 12 से 24 अप्रैल
🟩 रेलवे का उद्देश्य

रेलवे प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय गर्मियों में बढ़ती यात्रियों की संख्या और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लिया गया है, ताकि यात्रियों को आरामदायक यात्रा मिल सके।
🟪 अधिकारी का बयान

उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रियों की सुविधा सर्वोपरि है और आवश्यकता के अनुसार आगे भी ऐसे कदम उठाए जाएंगे।
INDUSCLAY