मुरादाबाद में पेंशनर्स की मण्डलीय बैठक: आठवें वेतन आयोग में शामिल न करने पर विरोध, 25 मार्च को ‘काला दिवस’ का ऐलान

लव इंडिया, मुरादाबाद। संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति उप्र रजि० की मण्डलीय बैठक चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के मीटिंग हॉल में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश नेतृत्व के प्रतिनिधियों ने भाग लेते हुए केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तावित आठवें वेतन आयोग में पेंशनर्स के मुद्दों को शामिल न किए जाने पर कड़ा विरोध जताया। साथ ही 25 मार्च 2026 को प्रदेशभर में ‘काला दिवस’ मनाने का संकल्प लिया गया।


प्रान्तीय नेतृत्व की मौजूदगी में रणनीति तय


बैठक में प्रदेश मंत्री पीसीएस पेंशनर्स एसोसिएशन उप्र अमृत लाल साहू तथा उप्र प्राथमिक शिक्षक पेंशनर्स संघ के अध्यक्ष सत्यदेव सिंह ने भाग लिया। अध्यक्षता मण्डल संयोजक सुनील कुमार शर्मा ने की। जिलासंयोजक पीएस गिल (मुरादाबाद), रोशन लाल (रामपुर), महावीर सिंह (बिजनौर), नत्थूलाल शर्मा (सम्भल) एवं अमरोहा से प्रतिनिधि हरीओम भी मौजूद रहे।


आठवें वेतन आयोग में पेंशनर्स को शामिल करने की मांग

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यदि आठवें वेतन आयोग में पेंशनर्स के हितों को नजरअंदाज किया गया तो यह अन्याय होगा। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर केन्द्र सरकार से मांग की गई कि पेंशनर्स के मुद्दों को आयोग के दायरे में शामिल किया जाए।


25 मार्च 2026 को ‘काला दिवस’ मनाने का निर्णय


विशिष्ट अतिथि अमृत लाल साहू ने भविष्य की कार्ययोजना रखते हुए 25 मार्च 2026 को प्रदेश स्तर पर ‘काला दिवस’ मनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पेंशनर्स अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाएंगे।

सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक निर्णय का हवाला


मुख्य अतिथि सत्यदेव सिंह ने सुप्रीम कोर्ट के डी.एस. नाकारा बनाम भारत सरकार मामले (17 दिसंबर 1982) का उल्लेख करते हुए कहा कि पेंशन सरकार की कृपा नहीं, बल्कि सेवानिवृत्त कर्मी का संवैधानिक अधिकार है।
उन्होंने कहा कि पेंशन ‘स्थगित वेतन’ है, जो सम्मानजनक जीवन के लिए आवश्यक है।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पेंशनर्स शामिल


बैठक में गजराम सिंह यादव, महेन्द्र सिंह राजपूत, आमोद त्यागी, अतीकुर्रहमान, अहसान, जीवन राणा, रामवीर सिंह, अशोक कुमार राघव, राधेश्याम गुप्ता, एससी अग्रवाल, शालिनी सक्सैना, मनोज कुमार शर्मा, आरपीएस त्यागी, पीएस त्यागी, अजय कुमार, कुंवर बहादुर सिंह, सर्वेश कुमार शर्मा, बीडी सिंह, ओंकार सिंह, विनय वर्मा, विनोद अग्रवाल, राजेन्द्र मोहन शर्मा, अचल भटनागर, योगेश कुमार शर्मा, सतीश चन्द्र भटनागर, तेज बहादुर भटनागर, महावी सिंह, शूरवीर सिंह शामिल हुए।

इसके अतिरिक्त, सूरजभान सिंह, रामपाल सिंह अहलावत, उमांशकर शर्मा, रामसेवक सैनी, विजयपाल सिंह भण्डारी, विजय सिंह, अजीत सिंह, अमित कुमार शर्मा, रामगोपाल चौधरी, सत्येन्द्र कुमार शर्मा, परवेन्द्र सिंह, शरद कपूर, मनु शर्मा, जयानन्द सुयाल, पीपी शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रदीप शर्मा ने किया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!